सोशल मीडिया पर छाया खेसारी-अक्षरा का रोमांस, ‘पानी पानी’ गाने का जलवा बरकरार

Khesari Lal Yadav aur Akshara Singh Paani Paani: भोजपुरी गाना ‘पानी पानी’ आपने सुना है? इसके वीडियो में खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों और फैंस को बहुत पसंद आएगी.

Khesari Lal Yadav aur Akshara Singh Paani Paani: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का गाना ‘पानी पानी’ साल 2021 में रिलीज हुआ था, लेकिन आज भी ये सोशल मीडिया पर छाया रहता है. चार साल पुराना होने के बावजूद गाने के व्यूज लगातार बढ़ रहे हैं और फैंस इसे बार-बार देख रहे हैं. गाने में खेसारी और अक्षरा की रोमांटिक केमिस्ट्री आज भी दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है. आइए आपको बताते हैं कि इस गाने पर कितने व्यूज आए.

गाने में दिखी खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह की जोड़ी

गाने के वीडियो को अब तक 109 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है. इस गाने को बॉलीवुड और फेमस रैपर बादशाह ने अपनी आवाज दी है. उनकी आवाज ने गाने को और भी आकर्षक बना दिया है. वीडियो में खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह के बीच की रोमांटिक झलक और बादशाह की आवाज ने गाने को खास बना दिया.

यहां देखें वीडियो

जानें पूरी टीम के बारे में

  • गायक:-खेसारी लाल यादव, बादशाह और रिनी चंद्रा
  • फीचर:-खेसारी लाल यादव, अक्षरा सिंह और बादशाह
  • लेखक:- अजीत मंडल
  • संगीत:-शुभम राज (एसबीआर)
  • वीडियो साभार:- टीम संजू
  • निर्देशक:- स्वरूप राज मेदारा
  • सहायक निदेशक;- संजीव त्रिपाठी
  • कोरियोग्राफर:- स्वरूप राज मेदारा
  • कोरियोग्राफी टीम: निकेत शिर्के और दिव्या
  • रैप कोरियोग्राफी :- लक्की विश्वकर्मा
  • डीओपी:-योगेश सिंह
  • रैप डीओपी: साहिल अंसारी
  • एडिटर:- आर. निंजा (रोहन राऊत)
  • डीआई कलरिस्ट:-रोहित सिंह
  • प्रोडक्शन :- निशांत सिंह

खेसारी और अक्षरा की रोमांटिक बातचीत

गाने में खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह के बीच रोमांटिक बातचीत देखने को मिलती है. खेसारी कहते हैं कि वह अक्षरा की यादों में खोए हुए हैं और हर पल उनके बारे में सोचते रहते हैं. अक्षरा बताती हैं कि जब खेसारी ने उन्हें देखा तो वह पूरी तरह पानी पानी हो गई. अक्षरा अपने मन की बात खुलकर बताना चाहती हैं, लेकिन थोड़ी शर्म महसूस करती हैं. इस दौरान खेसारी और अक्षरा की आंखों की भाषा और इमोशनल एक्सप्रेशन गाने में खूबसूरती से दिखाई देते हैं. दोनों की केमिस्ट्री और नजदीकी दर्शकों को रोमांचित करती है.

यह भी पढ़ेंनिरहुआ-आम्रपाली दुबे की फिल्म ‘फसल’ हुई रिलीज, जानें कहां देख सकते हैं पूरी मूवी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >