Khesari Lal Yadav New Song: ‘लाल घाघरा’ के बाद ‘लाल घघरी’ रिलीज, खेसारी लाल यादव-आकांक्षा की सिजलिंग केमिस्ट्री ने काटा गदर

Khesari Lal Yadav New Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और बॉलीवुड एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी का नया गाना “लाल घघरी” रिलीज होते ही यूट्यूब और सोशल मीडिया पर छा गया है. शिल्पी राज की आवाज और दोनों सितारों की रोमांटिक केमेस्ट्री ने दर्शकों को दीवाना बना दिया है. जानें गाने और फिल्म ‘अग्निपरीक्षा’ से जुड़ी पूरी डिटेल.

Khesari Lal Yadav New Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अपनी दमदार आवाज और एनर्जेटिक अंदाज से दर्शकों का दिल जीतने वाले खेसारी एक बार फिर बॉलीवुड एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के साथ नजर आए हैं. दोनों का नया गाना ‘लाल घघरी’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर धूम मचा रहा है.

यह गाना सुर म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ और कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज बटोरकर ट्रेंडिंग लिस्ट की ओर बढ़ रहा है. ऐसे में आइए आपको इसकी डिटेल्स देते हैं.

रिलीज होते ही खेसारी लाल यादव का गाना हुआ वायरल

मेकर्स ने गाने की रिलीज की जानकारी इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए दर्शकों से प्यार और आशीर्वाद देने की अपील की. उन्होंने कैप्शन में लिखा, “लाल घघरी पूरा गाना सुर म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है. जल्दी से सुनें, अपना प्यार और आशीर्वाद दें और कमेंट में बताएं कि गाना कैसा लगा. इसे खूब शेयर करें और भोजपुरी का जलवा बिखेरें.”

वीडियो में खेसारी और आकांक्षा की जबरदस्त एनर्जी, मस्ती और डांस मूव्स ने फैंस को दीवाना बना दिया है. यही वजह है कि रिलीज के कुछ ही घंटों के भीतर गाने ने लाखों व्यूज हासिल कर लिए और तेजी से वायरल हो रहा है.

लाल घघरी गाने क टीम

गाने के बोल श्याम जी श्याम ने लिखे हैं और संगीत आर्या शर्मा ने तैयार किया है. जबकि, आवाज खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने दी है. गाने की कोरियोग्राफी एमके गुप्ता जॉय ने की है, जिसमें खेसारी और आकांक्षा की रोमांटिक और मस्तीभरी केमेस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

बता दें कि ‘लाल घघरी’ भोजपुरी फिल्म ‘अग्निपरीक्षा’ का हिस्सा है, जिसके निर्देशक लाल बाबू पंडित और निर्माता सुरेंद्र यादव हैं. फिल्म की कहानी राकेश त्रिपाठी ने लिखी है, सिनेमैटोग्राफी आर. आर. प्रिंस ने संभाली है. जबकि, एडिटिंग का जिम्मा जितेंद्र जितु ने उठाया है.

यह भी पढ़े: Kantara Chapter 1: KGF एक्टर यश ने ऋषभ शेट्टी की फिल्म का किया कमाल का रिव्यू, बोले- भारतीय सिनेमा का नया मानक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >