अक्षरा सिंह ने किया खुलासा, भोजपुरी इंडस्ट्री में महिला कलाकारों के साथ क्या हो रहा है

Akshara Singh: भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह ने खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी विवाद पर बेबाक खुलासा किया. उन्होंने स्टेज शो में हुई बदसलूकी और अभद्र गानों के खिलाफ अपनी प्रतिक्रिया साझा की, साथ ही इंडस्ट्री में महिला कलाकारों की सुरक्षा और अनुचित व्यवहार पर गंभीर सवाल उठाए.

Akshara Singh: भोजपुरी इंडस्ट्री की शेरनी कहे जाने वाली Akshara Singh हमेशा अपनी बेबाक राय के लिए जानी जाती हैं. चाहे मामला उनकी पर्सनल लाइफ से जुड़ा हो या किसी और कलाकार के साथ हुए घटनाक्रम का, अक्षरा किसी भी मुद्दे पर खुलकर बोलने से पीछे नहीं हटतीं. हाल ही में उन्होंने सिद्धार्थ कन्नन को दिए एक इंटरव्यू में अपने साथ हुए अनुभवों और इंडस्ट्री के विवादों को लेकर कई खुलासे किए.

काजल राघवानी के समर्थन में बोलीं अक्षरा

अक्षरा सिंह ने काजल राघवानी और खेसारी लाल यादव के विवाद पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि खेसारी को सपोर्ट करने वाले लोगों ने काजल को बहुत परेशान किया था. “काजल ने मुझे फोन करके मदद मांगी थी,” अक्षरा ने कहा. उन्होंने ये भी बताया कि उस समय काजल के ऊपर अभद्र गाने बन रहे थे और स्टेज शो में उनके साथ बदसलूकी की गई थी. अक्षरा ने यह साफ किया कि उन्होंने सिर्फ उनका मनोबल बढ़ाने की कोशिश की थी.

खेसारी लाल यादव के साथ रिश्तों पर खुलासे

अक्षरा ने बताया कि खेसारी लाल यादव के साथ उनके रिश्ते अब अच्छे नहीं हैं. “पहले वो मुझसे सीखते थे, लेकिन अब उनमें घमंड बहुत बढ़ चुका है,” उन्होंने कहा. उनके इस बयान से साफ है कि इंडस्ट्री के अंदर रिश्तों में उतार-चढ़ाव आम हैं और लोग समय के साथ बदल जाते हैं.

इंडस्ट्री में गंदगी और असुरक्षा

अक्षरा ने कहा कि जब उनके साथ या किसी और महिला सिंगर के साथ अनुचित व्यवहार होता है, तो यह किसी भी लड़की के लिए बहुत बड़ा झटका होता है. उन्होंने इसे इंडस्ट्री की असुरक्षा और गंदगी का उदाहरण बताया. अक्षरा ने कई सिंगर्स को कॉल कर डांट भी लगाई, क्योंकि जब उनके साथ ऐसा हुआ, तो कोई उनका बचाव नहीं कर रहा था. उनका कहना था कि ऐसे गंदे गानों और स्टेज शो में अभद्रता को रोकना जरूरी है और इंडस्ट्री को सही दिशा में ले जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: रश्मिका की रस्ट-ऑरेंज साड़ी और विजय का वर्मिलियन अंगवस्त्रम लुक, ट्रेडिशन और एलीगेंस का परफेक्ट कॉम्बो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >