गाना 'देवर पटीदार डालेला' रिलीज, गोल्डी यादव ने फिर जीता दिल

Goldi Yadav New Holi Song: भोजपुरी म्यूजिक लवर्स के लिए सिंगर गोल्डी यादव आज 27 फरवरी 2026 को अपना लेटेस्ट ट्रैक 'देवर पटीदार डालेला' लेकर आ गई है. गाना रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर चर्चा बटोर रहा है. इस गाने में गोल्डी के साथ सृष्टि भारती ने भी सुर मिलाया है. जिससे गाने की मिठास और बढ़ गई है. दोनों की आवाज का तालमेल शानदार है, जो सुनते ही होली वाला माहौल बन जाता है. देसी अंदाज, मस्ती भरे बोल और जबरदस्त वीडियो की वजह से यह ट्रैक तेजी से लोगों की प्लेलिस्ट में अपनी जगह बना रहा है. गाने का म्यूजिक भी काफी कैची है,जो सुनते ही जुबान पर चढ़ जाता है. वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस नेहा सिंह और पूजा निशाद की जोड़ी देखने को मिलती है. जहां रंग, हंसी-मजाक और शानदार डांस मूव्स देखने को मिलता है.

Goldi Yadav New Holi Song: भोजपुरी संगीत दुनिया में इन दिनों होली स्पेशल गानों की धूम मची हुई है,और इस बीच गोल्डी यादव का नया गाना देवर पटीदार डालेला’ को रिलीज कर दिया गया है. गाना रिलीज होते ही लोगों का ध्यान खींच रहा है. रंग, मस्ती और देसी ठुमकों से भरा यह गाना सुनते ही फगुआ वाला फील दे देता है. इस ट्रैक में गोल्डी के साथ सृष्टि भारती ने अपनी आवाज दी है, जिससे गाने की रौनक और बढ़ गई है. रिलीज के बाद से ही यह गाना सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और फैंस इसे जमकर शेयर कर रहे हैं. गाने के वीडियो में दो सहेलियो की नोक-झोंक और होली की मस्ती देखने को मिलती है, जो दर्शकों को खूब भा रहा है. अब इस गाने को दर्शक पार म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर सुन सकते हैं.

पूजा निशाद और नेहा सिंह मे मचाया होली का धूम

‘देवर पटिदार डालेला’ गाने के वीडियो में जबरदस्त डांस और होली का धमाल मचा हुआ है. एक्ट्रेस पूजा निशाद और नेहा सिंह एक-दूसरे को रंग लगाते हुए होली के रंग में रंगी नजर आती है. पूजा अपने नटखट अंदाज में अपनाी ऑन स्क्रीन सहेली (नेहा) से बोलती हैं कि हमारे ससुराल में मेरी पहली होली है, हम तो अभी से टेंशन में हैं, फगुआ में रंग के फुहार उड़ता है. इस पर नेहा हंसते हुए चुटकी लेती हैं, और कहती हैं कि आंगन में देवर-पटीदार रंग डालेगा, घर के अंदर पति. दोनों का यही हंसी मजाक पूरे गाने को रंगीन बना देता है. नेहा स्काई ब्लू रंग के लहंगे में कहर ढा रही हैं, तो पूजा ऑरेंज लहंगे में पूरी महफिल लुट लेती हैं. वहीं गोल्डी यादव ने अपनी आवाज से गाने को शानदार बना दिया है. दोनों एक्ट्रेस की दोस्ती और केमिस्ट्री वीडियो को और भी मजेदार बना देती है.

देखें यहां वीडियो

गाने की कास्ट

  • सॉन्ग – देवर पटीदार डालेला
  • सिंगर – गोल्डी यादव और सृष्टि भारती
  • एक्ट्रेस – पूजा निशाद और नेहा सिंह
  • लिरिक्स – आर आर पंकज
  • म्यूजिक – आर आर पंकज
  • डायरेक्टर और कोरियोग्राफर – लक्की विश्वकर्मा
  • एडिटर – आनंद कुमार संटु
  • डीओपी – रंजन और रंजीत
  • डीआई – रोहित सिंह
  • प्रोडक्शन – पंकज सिंह
  • कम्पनी – पार म्यूजिक

यह भी पढ़ें: केरा के पकौड़ी’ गाने से शिल्पी राज ने मचाई धूम, वीडियो में छाई एक्ट्रेस नीलम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >