‘डालS देवर’ गाना रिलीज, वीडियो में शोना पांडे ने लूटी महफिल

Shilpi Raj New Holi Song Dala Devar: होली के मौके पर शिल्पी राज और गोलू राज का नया गाना ‘डालS देवर’ रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. गाने के शानदार वीडियो और बोल को फैंस खूब पसंद कर रहे.

Shilpi Raj New Holi Song Dala Devar: होली का मौसम आते ही भोजपुरी गानों की बहार आ जाती है, और इस बार रंग जमाने पहुंचे हैं शिल्पी राज और गोलू राज. दोनों का नया होली सॉन्ग ‘डालS देवर’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. गाने में देवर-भाभी की मस्ती, रंगों की बरसात और चटपटे बोल मिलकर ऐसा माहौल बना रहे हैं कि सुनते ही होली वाली फीलिंग आ जाती है. वहीं वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस शोना पांडे संग सिंगर गोलू राज की धमाल जोड़ी नजर आ रही है. फैंस इस जोड़ी को साथ में देखकर काफी एक्साइटेड हैं और वीडियो को जमकर शेयर भी कर रहे हैं. खबर लिखे जाने तक म्यूजिक वीडियो पर 441, 523 व्यूज आ चुके हैं और यह आंकड़ा आगे और बढ़ता जा रहा है.

वीडियो में शोना पांडे ने लूटी महफिल

गाने में गोलू राज और शोना पांडे की जोड़ी नजर आ रही है. वीडियो में एक्ट्रेस सफेद रंग का साड़ी पहनी हैं, जिसमें उनका लुक कातिलाना नजर आ रहा. वहीं सिंगर भी सफेद शर्ट और पैंट में स्टाइलिश दिखाई देते हैं. सीन में देवर-भाभी की छेड़छाड़ और होली की मस्ती को बड़े ही एंटरटेनिंग अंदाज में दिखाया गया है. चारों तरफ रंग-गुलाल उड़ रहे हैं और एक्ट्रेस रंगो के बीच डांस करते हुए पूरी महफिल लुट रही हैं. वही सिंगर भी अपने एनर्जी भरे स्टेप्स से सीन को और मजेदार बना रहे है. गाने में एक्ट्रेस अपने देवर संग रंग खेलने की फरफाईस कर रही हैं. दोनों के चटपटे एक्सप्रेशन वीडियो को और मजेदार बना देते हैं.

‘डालS देवर’ गाने का वीडियो

दमदार लिरिक्स और म्यूजिक

भोजपुरी इंडस्ट्री की हिट मशीन शिल्पी राज एक बार फिर अपने फैंस के लिए होली स्पेशल गाना लेकर आई हैं. इस बार शिल्पी के साथ गोलू राज अपनी आवाज मिलाकर गाने में जान डाल दी है. वहीं गाने के बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं, जो होली के रंग और रिश्तों की मस्ती को बखूबी बयान करते हैं. म्यूजिक डायरेक्टर प्रियांशु सिंह ने ऐसे बीट्स दिए हैं कि सुनते ही थिरकने का मन करने लगे. कोरियोग्राफी रौनक राउत की है, जिसने डांस मूव्स को और शानदार बना दिया है.

जानें गाने के कलाकारों के बारे में

  • सॉन्ग – डालS देवर
  • सिंगर – गोलू राज और शिल्पी राज
  • लिरिक्स – प्रिंस प्रियदर्शी
  • म्यूजिक डायरेक्टर – प्रियांशु सिंह
  • एक्टर और एक्ट्रेस – गोलू राज और शोना पांडे
  • वीडियो – शानवी प्रोडक्शन
  • कोरियोग्राफर – रौनक राउत
  • डीओपी – वजीर आर्ट
  • डीआई – रोहित सिंह
  • मेकअप – रोजेश राठौर
  • प्रोड्यूय्ड वाई – राजकुमार सिंह
  • कम्पनी – ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन

फैंस के रिएक्शन

यह भी पढ़ें: ‘गलवा गुलाल’ गाना रिलीज, साली-जीजा की होली मस्ती ने जीता दिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >