'गलवा गुलाल' गाना रिलीज, साली-जीजा की होली मस्ती ने जीता दिल

Shivani Singh New Bhojpuri Song: होली के रंगों जैसा मस्ती भरा गाना ‘गलवा गुलाल’ रिलीज होते ही छा गया है. इस गाने को शिवानी सिंह ने अपनी मधुर और प्यारी आवाज से सजाया है.

Shivani Singh New Bhojpuri Song: होली 4 को है, लेकिन भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अभी से ही नए-नए गाने रंग जमा रहे है. इस बीच सिंगर शिवानी सिंह का एक और धमाकेदार होली सॉन्ग ‘गलवा गुलाल आ गया है. गाना रिलीज होते ही यूट्यूब पर तेजी से देखा जा रहा है. वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस संध्या शाह और एक्टर अंकित सिंह दिखाई देते है. गाने में रंग, प्यार और जीजा- साली के बीच की शानदार केमिस्ट्री को दिखाया गया है. जिसे दर्शक खूब प्यार दे रहे हैं. वहीं हल्की-फुल्की देसी होली का तड़का है, जो इसे होली स्पेशल बना देता है.

शिवानी सिंह की आवाज ने जीता दिल

‘गलवा गुलाल’ में शिवानी सिंह की आवाज सुरीली और एनर्जी से भरी लगती है. गाने के बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं, जो सीधे दिल को छूते हैं. म्यूजिक विक्की वॉक्स ने दिया है और बीट्स इतनी कैची हैं कि सुनते ही दर्शक झूमने पर मजबूर हो जाएंगे. वहीं अंकित सिंह और संध्या शाह की केमिस्ट्री ने वीडियो में जान डाल दी है.

अंकित सिंह और संध्या शाह की शानदार केमिस्ट्री

वीडियो में अंकित सिंह और संध्या शाह की जोड़ी कमाल लग रही है. दोनों के बीच की केमिस्ट्री और होली के रंगों वाली मस्ती स्क्रीन पर साफ दिखती है. डांस मूव्स भी काफी एनर्जेटिक हैं, जिसे कोरियोग्राफर रुद्र शिवा ने शानदार तरीके से तैयार किया है. गाने के वीडियो में संध्या शाह का अंदाज एकदम देसी और मस्ती से भरा हुआ है. एक्ट्रेस अपने ऑन स्क्रीन जीजा (अंकित सिंह) को फोन करके बड़े प्यार से बुलाती हैं और ससुराल में आकर होली खेलने और पुआ का पकवान खाने को बोलती नजर आती है. इसके बाद होली की असली मस्ती शुरू होती है. संध्या शरारती अंदाज में छेड़ती हैं कि इस बार होली में स्पेशल रंग लेकर आए है इस बार जमकर रंग बरसेगा.

देखें यहां वीडिया

गाने की टीम

गाने का वीडियो पैराडाइज प्रोडक्शन ने तैयार किया है. डीओपी अतुल बिहारी और धीरज ने शानदार विजुअल्स कैद किए हैं. एडिटिंग आनंद संतु की है और डीआई रोहित सिंह ने वीडियो को कलरफुल टच दिया है. प्रोड्यूसर मनोज सिंह हैं, जबकि लाइन प्रोडक्शन अमित सैनी ने संभाला है. इस गाने को प्रांशी म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया है और डिजिटल पार्टनर ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन है.

यह भी पढ़ें: शिल्पी राज का गाना ‘राजा जार दिहला’ रिलीज, एक्ट्रेस खुशी का तेवर वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anushka Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >