Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव के इस दर्दभरे गाने ने तोड़े रिकॉर्ड्स, यूट्यूब पर 107 मिलियन पार

Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव अपनी कॉमेडी और रोमांटिक गानों के लिए मशहूर है. ऑडियंस उन्हें अक्सर हंसते, झूमते देखती है. लेकिन 6 साल पहले खेसारी लाल यादव ने एक ऐसा दर्द भरा गाना गया था जिसे सुनकर आपका भी आंख में आंसू आ जाएंगे. इस गाने ने यूट्यूब पर 107 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं.

Khesari Lal Yadav: भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंड सेटर खेसारी लाल यादव अपने रोमांटिक गाने और चुलबुले अंदाज के लिए मशहूर हैं. अक्सर एक्टर-गायक को फिल्मों में कॉमेडी करते देखा गया है, जो दर्शकों को काफी पसंद भी आता है. लेकिन एक्टर-गायक ने कई ऐसी फ़िल्में और गाने गए हैं, जिसमें वह काफी इमोशनल नजर आए हैं. इन गानों और फिल्मों को भी ऑडियंस ने काफी प्यार दिया है. ऐसे में आज हम आपको खेसारी लाल यादव के एक ऐसे गाने के बारे में बताएंगे, जो काफी दर्द भरा है. इसे सुनकर आप भी इमोशनल हो जाएंगे. इस गाने को यूट्यूब पर 107 मिलियन लोगों ने देख लिया है और अब भी इस गाने को ऑडियंस का प्यार मिल रहा है.

खेसारी लाल यादव के गाने के बोल पवन सिंह ने लिखे

खेसारी लाल के जिस इमोशनल गाने की हम बात कर रहे हैं उसका टाइटल ‘किस्मत बा देले दागा’ है. आपको यह जानकर हैरानी होगी कि गाने के बोल पवन सिंह ने लिखे हैं. दरअसल, यह गाना 6 साल पहले यूट्यूब पर रिलीज किया गया था और अबतक इसे 107 मिलियन व्यूज और 491 हजार लाइक्स मिल चुके हैं.

दिल टूटे आशिक के रूप में नजर आए खेसारी

खेसारी लाल यादव के इस गाने के वीडियो में वह शराब के नशे में धुत नजर आ रहे हैं और अपनी दर्द भरी आवाज में इस गाने को गाकर इधर उधर भटकते दिखे हैं. यह गाना अब सोशल मीडिया पर भी छा गया है और दर्शक इस पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

खेसारी लाल यादव वर्कफ्रंट

खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘ईका करेलू’ कल रिलीज होगा. इस गाने को खेसारी लाल यादव शिल्पी राज के साथ गाते नजर आएंगे. इसके अलावा खेसारी लाल यादव का हाल ही में साड़ी के प्लेट गाना रिलीज हुआ था, जिसे ऑडियंस ने काफी पसंद किया था.

Also Read: Saree Ke Plate: गर्दा उड़ा रहा है खेसारी-शिल्पी राज का ‘साड़ी के प्लेट’ गाना, यूट्यूब पर बटोरे लाखों व्यूज

Also Read: Bhojpuri Adda: पॉवर स्टार से रूठी आस्था सिंह, तो पवन ने ‘रसगुल्ला नियन गाल’ गाकर मनाया, वीडियो हुआ वायरल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >