Kajal Raghwani Reel Video: काजल राघवानी पिली साड़ी में अदाओं से जीत रहीं दिल, ‘गली में आज चांद निकला’ पर रील वायरल

Kajal Raghwani Reel Video: काजल राघवानी का नया रील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वे ‘गली में आज चांद निकला’ गाने पर झूमती नजर आ रही हैं. फैंस उनकी खूबसूरती पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

Kajal Raghwani Reel Video: भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस काजल राघवानी सोशल मीडिया पर लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं. उनके वीडियो और रील्स हमेशा फैंस का दिल जीत लेते हैं. इसी बीच काजल की एक नई रील इंटरनेट पर छा गई है, जिसमें वह अलका याग्निक के रोमांटिक गाने ‘गली में आज चांद निकला’ पर झूमती और इतराती दिखाई दे रही हैं. उनकी अदाओं और सादगी ने लोगों का दिल जीत लिया है, जिस वजह से फैंस उन्हें भी “चांद” कहकर पुकार रहे हैं. आइए इस वीडियो की बाकी डिटेल्स बताते हैं.

वीडियो में क्या है खास?

काजल ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “तुम आए तो आया मुझे याद”. क्लिप में वह पिली साड़ी और सफेद ब्लाउज में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उनके एक्सप्रेशन और ग्रेस ने वीडियो को और खास बना दिया.

फैंस भी कमेंट्स में प्यार लुटाते नहीं थक रहे. एक यूजर ने लिखा, “आपकी खूबसूरती के सामने चांद भी फीका है!” वहीं दूसरे ने कमेंट किया, “सच में आप चांद से कम नहीं.”

काजल राघवानी का नया गाना बना हिट

हाल ही में काजल राघवानी का नया गाना ‘सर्दी से कापा तानी’ रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. गाना शिल्पी राज और सुमित सिंह चंद्रवंशी ने गाया है. वहीं, लिरिक्स सुमित ने लिखे हैं जो वीडियो में काजल के साथ भी दिख रहे हैं. जबकि संगीत आर्या शर्मा ने तैयार किया है.

म्यूजिक वीडियो में देसी फ्लेवर, मजाकिया नोकझोंक और रिलेटेबल कपल कैमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.

काजल राघवानी की अपकमिंग फिल्में

काजल इन दिनों अपनी नई फिल्म ‘प्रेम विवाह’ की शूटिंग में बिजी हैं. इसमें वह अरविंद अकेला कल्लू के साथ नजर आएंगी. फिल्म का निर्देशन संजय श्रीवास्तव कर रहे हैं. वहीं, प्रोडक्शन रोशन सिंह और शर्मिला आर. सिंह का है.

फैंस उनकी इस जोड़ी को फिर से बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं.

यह भी पढ़ें- Pawan Singh New Song: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का ‘ले जायेंगे तेरे सजना’ रिलीज, पलक मुच्छल संग धमाकेदार वापसी, फैंस बोले सुपरहिट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >