Kajal Raghwani New Bhojpuri Song: काजल राघवानी का नया गाना ‘चांद ना सुनार लागेला’ रिलीज, एक्ट्रेस की खूबसूरती पर फिसले पावर स्टार, केमिस्ट्री ने मचाया धमाल

Kajal Raghwani Bhojpuri Song Chand Na Sunar Lagela: भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस काजल राघवानी का गाना ‘चांद ना सुनार लागेला’ आज रिलीज किया गया. सॉन्ग में पावर स्टार काजल की दिल खोलकर तारीफ करते हैं.

Kajal Raghwani Bhojpuri Song Chand Na Sunar Lagela: भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार पवन सिंह का गाना ‘चांद ना सुनार लागेला’ रिलीज हो गया है. वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी के साथ पवन सिंह की जोड़ी बनी है. पवन और काजल की केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आ रही है. ये गाना आज ही वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है. दरअसल, गाना 4K वीडियो में जारी किया गया है ताकि वीडियो देखने का अनुभाव दर्शकों का और बेहतर हो. सॉन्ग में टीआरपी किंग काजल की सुंदरता की तुलना चांद से करते हैं. ये रोमांटिक गाना फिल्म ‘प्रतिज्ञा 2’ का है.

पवन सिंह का ‘चांद ना सुनार लागेला’ गाना सुना आपने?

काजल राघवानी की खूबसूरती पर फिदा हुए पवन सिंह

‘चांद ना सुनार लागेला’ गाने में पवन सिंह, काजल राघवानी की खूबसूरती की तारीफ करता है. पवन कहते हैं तुम्हारे रूप के सामने चांद भी फीका लगता है और तुम्हें देखते ही पलकों को झपकने का मन नहीं करता. पवन पूरे गाने में काजल की तारीफ करते हैं. वह कहते हैं तुम्हारी आंखों में पूरी दुनिया समाई है और तुम्हारी सुंदरता भगवान का दिया हुआ अनमोल वरदान है. इस रोमांटिक गाने में काजल की अदाएं और उनकी मुस्कान से फैंस की नजर नहीं हटेगी. दोनों की रोमांटिक केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है.

गाने के बारे में

  • गाने का नाम: चांद ना सुनार लागेला
  • गायक: पवन सिंह
  • कलाकार: पवन सिंह, काजल राघवानी
  • फिल्म: प्रतिज्ञा 2
  • ⁠निर्देशक: सुशील कुमार उपाध्याय
  • मिक्स मास्टर: संजीव चतुवेर्दी
  • डीआई: रोहित सिंह
  • प्रोजेक्ट डिजाइन: अनंजय रघुराज

यूजर्स के आए ऐसे रिएक्शन

एक मीडिया यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, पवन भैया की आवाज को कोई हरा नहीं सकता. एक यूजर ने लिखा, मैं तो पवन सिंह का कैसेट के जमाने से दीवाना हूं. एक यूजर ने लिखा, टीआरपी किंग पवन सिंह भैया. एक यूजर ने लिखा, पवन भैया के तरह मीठा आवाज भोजपुरी में किसी के पास नहीं है और ना ही होगा कोई.

यह भी पढ़ेंKajal Raghwani Bhojpuri Song: काजल राघवानी के ग्लैमर से सजा ‘लईका ना चाही Defender वाला’ सॉन्ग, गाना 40 मिलियन क्लब में शामिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >