Kajal Raghwani New Bhojpuri Film: काजल राघवानी की नई भोजपुरी फिल्म ‘मैं कौन हूं’ की रिलीज डेट आउट, दिखेगा आध्यात्म और एक्शन का जबरदस्त मेल

Kajal Raghwani New Bhojpuri Film: काजल राघवानी की नई भोजपुरी फिल्म ‘मैं कौन हूं’ 8 दिसंबर 2025 को INN Bhojpuri पर रिलीज होगी. जानें फिल्म की कहानी, स्टारकास्ट और बाकी डिटेल्स.

Kajal Raghwani New Bhojpuri Film: काजल राघवानी के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है. भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री अपनी नई एक्शन–ड्रामा फिल्म ‘मैं कौन हूं’ के साथ दर्शकों के बीच लौटने वाली हैं. यह फिल्म एक दमदार एक्शन कहानी के साथ आध्यात्मिक जागरण का अनोखा मेल पेश करती है.

काजल राघवानी ने फिल्म के दो पोस्टर शेयर करते हुए इसकी रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा कर दी है. पोस्टर्स में जहां एक तरफ उनका इंटेंस लुक देखने को मिलता है, वहीं दूसरी तरफ वे लीड एक्टर आनंद चतुर्वेदी के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं. ऐसे में अगर आप इस फिल्म का इंतजार लंबे वक्त से कर रहे थे, तो आइए बताते हैं इसकी रिलीज डेट.

कब रिलीज होगी ‘मैं कौन हूं’?

काजल राघवानी ने X (पहले ट्विटर) सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए बताया, “पूरी मूवी INN Bhojpuri पर सुबह 10 बजे रिलीज हो रही है. तारीख: 8/12/2025. आशीर्वाद और सपोर्ट देते रहें.”

फैंस इस डेट को लेकर बेहद उत्साहित हैं, क्योंकि लंबे समय बाद काजल एक शक्तिशाली भूमिका में दिखाई देने वाली हैं.

‘मैं कौन हूं’ की कहानी

फिल्म की कहानी एक ऐसे युवक पर आधारित है, जो पहले प्यार में डूबा रहता है, लेकिन जिंदगी के विश्वासघात, षड्यंत्र और दर्द उसे अंदर से तोड़ देते हैं. इसी टूटन के बीच वह भगवान महाकाल की शरण में पहुंचता है और उसके भीतर छुपी आध्यात्मिक शक्तियां जाग उठती हैं.

जब खलनायक उसे खत्म करने की कोशिश करते हैं, वही शक्तियां उसे उसकी असली पहचान का एहसास कराती हैं और यही सवाल फिल्म का मूल है: “मैं कौन हूं?”

स्टारकास्ट और निर्देशन

फिल्म में काजल राघवानी, आनंद चतुर्वेदी, संजय पांडेय और देव सिंह जैसे कलाकार शामिल हैं. वहीं, निर्देशन मृत्युंजय श्रीवास्तव ने किया है, जिन्होंने एक्शन, इमोशन और आध्यात्मिक तत्वों का दिलचस्प मिश्रण बड़े पर्दे पर उतारा है.

यह भी पढ़ें- Hello Kaun Bhojpuri Song: रितेश पांडे का “हैलो कौन? हम बोल रहे” ने रचा 1 बिलियन व्यूज का इतिहास, जानें कैसे सिर्फ दो शब्दों से बना वायरल सेंसेशन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >