Goldi Yadav New Bhojpuri Song Rate Diya Butake: गोल्डी यादव का रोमांटिक ट्रैक ‘राते दिया बुताके’ छाया, अंकिता वर्मा की अदाओं ने बढ़ाया तापमान

Goldi Yadav New Bhojpuri Song Rate Diya Butake: गोल्डी यादव का नया रोमांटिक भोजपुरी गाना ‘राते दिया बुताके’ यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है. जानें म्यूजिक वीडियो की खासियत, स्टार कास्ट और फैंस के रिएक्शन की डिटेल.

Goldi Yadav New Bhojpuri Song Rate Diya Butake: भोजपुरी सिंगर गोल्डी यादव एक बार फिर अपने नए रोमांटिक गाने से यूट्यूब पर धमाल मचा रही हैं. उनका नया भोजपुरी गाना ‘राते दिया बुताके’ हाल ही में Wave Music यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है, जिसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. ऐसे में अगर आपने अभी तक इसे नहीं सुना है, तो आइए जानते हैं इसकी खासियत, म्यूजिक वीडियो और पूरी टीम के बारे में.

अंकिता वर्मा और विशाल की रोमांटिक केमिस्ट्री

गाने के म्यूजिक वीडियो में अंकिता वर्मा और विशाल की जोड़ी नजर आ रही है, जिनकी केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. वीडियो में अंकिता कभी गुलाबी तो कभी काली साड़ी में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं. वह गोल्डी यादव की आवाज में यह कहते हुए नजर आती हैं कि उनके पति रात को कुछ खाकर आते हैं और फिर लाइट बंद करके उनसे रोमांस करते हैं. इस दौरान दोनों के बीच प्यार, शरारत और रोमांस से भरे सीन दिखाए गए हैं. अंकिता के एक्सप्रेशंस, डांस मूव्स और अंदाज गाने में जान डाल देते हैं, जिससे यह वीडियो सर्दियों के मौसम में भी गर्माहट बढ़ा देता है.

गोल्डी यादव की आवाज और कैची म्यूजिक

गोल्डी यादव की मधुर आवाज इस गाने की जान है. गाने के बोल और म्यूजिक इतने कैची हैं कि एक बार सुनने के बाद यह जुबान पर चढ़ जाता है. रोमांटिक लिरिक्स और शानदार बीट्स गाने को बार-बार सुनने लायक बनाते हैं.

फैंस का जबरदस्त रिएक्शन

रिलीज होते ही फैंस ने इस गाने को भरपूर प्यार दिया है. यूट्यूब कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने इसे “सुपर सॉन्ग” और “सुपरहिट” बताया है, जबकि कई फैंस रेड हार्ट इमोजी के साथ अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

गाने की पूरी टीम

  • गायक: गोल्डी यादव
  • फीचर: अंकिता वर्मा, विशाल
  • गीत: मुन्ना मोहित
  • संगीत निर्देशक: गौरव रौशन
  • वीडियो डायरेक्टर: सतीश राय
  • लेबल: वेव म्यूजिक

अगर आप भोजपुरी रोमांटिक गानों के शौकीन हैं, तो ‘राते दिया बुताके’ जरूर देखें.

यह भी पढ़ें: Khushi Kakkar New Bhojpuri Song: खुशी कक्कड़ का नया होली धमाका ‘रंगवा लहंगवा में लागल’ रिलीज, शिवांगी राजा की खूबसूरती ने फैंस का दिल चुराया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >