गोल्डी यादव का गाना ‘ननदी के नखरा’ रिलीज, माही श्रीवास्तव ने बिखेरा जलवा

Goldi Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर गोल्डी यादव का एक नया गाना ‘ननदी के नखरा’ रिलीज हो चुका है. इस गाने के वीडियो में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव अपनी ननद से परेशान होकर नखरे दिखाती नजर आ रही हैं.

Goldi Yadav New Bhojpuri Song: भोजपुरी गानों के शौकीनों के लिए गोल्डी यादव का लेटेस्ट ट्रैक ‘ननदी के नखरा’ आज 3 मई को ivy भोजपुरी धमाका के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है. यह गाना रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस गाने के वीडियो में भोजपुरी की खूबसूरत एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव मुख्य नजर आ रही हैं. वीडियो में माही का लुक, उनके जबरदस्त डांस मूव्स और कमाल के एक्सप्रेशन्स दर्शकों का दिल जीत रहे हैं. खबर लिखे जाने तक इस म्यूजिक वीडियो ने 6 सौ से ज्यादा व्यूज बटोर लिए हैं और यह आंकड़ा तेजी से आगे बढ़ रहा है.

ननद से परेशान दिखीं माही श्रीवास्तव

गाने के वीडियो में माही श्रीवास्तव नीले रंग की साड़ी पहने हुए बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस लग रही हैं. वीडियो की शुरुआत में एक बहुत ही मजेदार सीन दिखाया गया है, जहां माही आराम से बैठकर खाना खा रही होती हैं. तभी अचानक उनकी ननद आती है और उनके हाथ से खाने की प्लेट छीन लेती है. ननद से परेशान होकर माही तुरंत अपने ऑन-स्क्रीन पति को फोन लगा देती हैं. वे अपने पति को डांटते हुए कहती हैं कि वे जल्दी से काम छोड़कर घर आ जाएं. इसके साथ ही माही अपने पति को धमकी भी देती हैं कि अगर वे तुरंत घर नहीं आए, तो वे नाराज होकर अपने मायके चली जाएंगी. गाने में आगे माही कहती हैं कि वे अपनी ननद के रोज-रोज के नखरों से बहुत ज्यादा परेशान हो चुकी हैं और गुस्से में उन्हें कुछ चलाकर मारने की बात भी कहती हैं.

गाने का वीडियो यहां देखें

गाने की पूरी टीम और डिटेल्स

इस गाने को सिंगर गोल्डी यादव ने अपनी बेहतरीन आवाज दी है. वीडियो में माही श्रीवास्तव ने अपनी शानदार डांस से चार चांद लगा दिए हैं. इस गाने का खूबसूरत संगीत विक्की वॉक्स ने तैयार किया है, जबकि इसके मजेदार और प्यारे बोल गौतम राय ने लिखे हैं. यह गाना अपने कॉन्सेप्ट और माही के बेहतरीन एक्सप्रेशन्स की वजह से तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: रितेश पांडे का गाना ‘लोहा छु के खा तानी’ रिलीज, मंडप में काजल ने शादी से किया इनकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >