Bhojpuri Bawaal Pawan Yadav: भोजपुरी बवाल इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा हैं. यह शो जियो हॉटस्टार पर हर रात 9 बजे स्ट्रीम होता है. शो के तीसरे एपिसोड में भोजपुरी इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे, जैसे पवन सिंह, दिनेश लाल यादव, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेजप्रताप यादव नजर आए. एपिसोड में तेज प्रताप ने सभी के लिए डिनर का आयोजन किया था और सभी भोजपुरी सितारों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया.
Tej Pratap Yadav on Bhojpuri Film: भोजपुरी फिल्मों को लेकर हुई खूब बात
तेजप्रताप ने भोजपुरी स्टार्स को पटना के एक महंगे रेसटॉरंट में डिनर के लिए बुलाया. इसी दौरान निरहुआ और तेजप्रताप की बातचीत हुई और उन्होंने बताया, कि उनकी मुलाकात तेजप्रताप यादव से बचपन में हुई थी. शुरुआत में सभी लोग हंसी-मजाक करते हैं, लेकिन बाद में बातचीत भोजपुरी फिल्मों की ओर मुड़ जाती है.
तेजप्रताप कहते हैं कि आजकल कई भोजपुरी फिल्मों में अश्लीलता बढ़ गई है, जिसकी वजह से लोग उन्हें पसंद नहीं कर रहे हैं. इस पर निरहुआ सहमति जताते हुए कहते हैं कि इसे खत्म करना जरूरी है. वहीं काजल राघवानी कहती हैं कि पहले भी ऐसी फिल्में बनती थीं, लेकिन अब अच्छी और साफ-सुथरी फिल्में भी आ रही हैं.
Nirhua Got Emotional After Watching Vidha : विधा देख कर इमोशनल हुए थे निरहुआ
बातचीत के दौरान निरहुआ ने कहा कि, भोजपुरी सिनेमा में बदलाव आया है और अब महिला प्रधान फिल्मों पर भी काम हो रहा है. निरहुआ आम्रपाली दुबे की फिल्म 'विद्या' का जिक्र करते हुए बताते है कि फिल्म देखकर उनकी आंखों में आंसू आ गए थे. उस समय वह फ्लाइट में थे, लेकिन लोगों को लगा कि वह किसी हार की वजह से रो रहे हैं.
Tej Pratap Yadav Dinner: डिनर पर बवाल
डिनर में जब पवन सिंह की एंट्री होती है, तो सभी लोगों से गले मिलते हैं और इसके बाद आम्रपाली दुबे के पास बैठ जाते हैं. मजाक में वह कहते हैं, "अच्छा, देवर-भाभी एक साथ." इस पर काजल राघवानी हंसते हुए कहती हैं कि यहीं से लोगों के बीच कन्फ्यूजन शुरू होता है कि दोनों बार-बार देवर-भाभी वाला रिश्ता क्यों निभाते हैं. वह यह भी कहती हैं कि इंडस्ट्री में इन दोनों को लेकर पहले से ही कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं.
इसके बाद वह तेजप्रताप यादव को प्यार से "राजा भैया" कहकर बुलाते हैं. यह सुनकर तेजप्रताप तुरंत कहते हैं कि "राजा भैया यूपी में हैं, यहां तेजू भैया हैं." पवन सिंह जवाब देते हैं कि उन्होंने यह बात प्यार से कही थी. वह आगे कहते हैं कि तेजप्रताप उनसे नाराज भी होते हैं और बहुत स्नेह भी रखते हैं. इस पर तेजप्रताप कहते हैं कि अगर अपनापन नहीं होता तो उन्होंने उन्हें बुलाया ही नहीं होता. वह यह भी कहते हैं कि काफी समय बाद उनसे मुलाकात हुई है.
Pawan Singh Left Dinner Table Over Pawan Ji Statement: ‘पवन जी’ बोलने पर गुस्से में डिनर छोड़ा
बातचीत के दौरान निरहुआ उन्हें "पवन जी" कहकर बुलाते हैं. इस पर पवन सिंह नाराज हो जाते हैं और कहते हैं कि उन्हें "पवन जी" न कहा जाए. इसके बाद वह गुस्से में उठकर अपनी गाड़ी में बैठते हैं और वहां से चले जाते हैं. तेजप्रताप उन्हें फोन करने की कोशिश करते हैं, लेकिन पवन सिंह कॉल रिसीव नहीं करते.
इस पर तेजप्रताप कहते हैं कि उन्होंने उन्हें खास तौर पर बुलाया था, ऐसे में उनका इस तरह चले जाना ठीक नहीं है. वह यह भी कहते हैं कि अगर सभी साथ नहीं आएंगे तो भोजपुरी सिनेमा को आगे कैसे बढ़ाया जाएगा.
About Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी बवाल के बारे में
भोजपुरी बवाल हर दिन रात 9 बजे कलर्स टेलीविजन में और जिओ हॉटस्टार में आप देख सकते हैं. इस शो में सारे भोजपुरी कलाकार अपने जिंदगी की कई राज शेयर करेंगे और उनके जीवन का एक हिस्सा शो में दिखाएंगे.
यह भी पढ़ें: कभी स्टेज पर पड़े थे पत्थर, आज है भोजपुरी का 'पावर स्टार'- इस एक्टर ने 'Bhojpuri Bawaal' में किया खुलासा
