Bhojpuri Song: इंटरनेट पर छाया शिल्पी राज का नया गाना 'जाई ना बिदेशवा', ऑन स्क्रीन पति को विदेश जाने से रोक रही नीलम गिरी

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज एक बार फिर से अपने नये गाने 'जाई ना बिदेशवा' को लेकर चर्चा में है. सॉन्ग में नीलम गिरी और प्रवेश लाल यादव है. सॉन्ग सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज के गानों की खूब डिमांड है. शिल्पी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे, अंजना सिंह, रानी चटर्जी जैसी एक्ट्रेसेस को अपनी आवाज दी है. उनका लेटेस्ट गाना ‘जाई ना बिदेशवा’ आज ही रिलीज हुआ है, जिसपर यूजर्स ने कमेंट्स की बौछार कर दी है. सॉन्ग के बोल जबरदस्त है. गाने का वीडियो आप यहां देख सकते हैं.

गाने ‘जाई ना बिदेशवा’ का वीडियो

जानें शिल्पी राज का नया गाना ‘जाई ना बिदेशवा’ के बारे में

‘जाई ना बिदेशवा’ 24 नवंबर की सुबह एमएमबी रिकॉर्ड पर अपलोड किया गया है. वीडियो में नीलम गिरी अपने ऑन स्क्रीन पति प्रवेश लाल यादव से कह रही है कि वह उसे छोड़कर विदेश ना जाए. वह कहती है कि घर पर रहकर खेती- बाड़ी करें और ना जाए विदेश. वह कहती है कि उसके हाथ की मेहंदी भी अभी तक नहीं छूटी है. गाने का डिटेल कुछ इस प्रकार है-

  • एल्बम- जाई ना बिदेशवा
  • सिंगर- शिल्पी राज
  • लिरिक्स- अजीत मंडल
  • वीडियो- अनुज आर मौर्या
  • एडिटर- प्रवीण यादव
  • प्रोजेक्ट- राजन कार्तिक

यूजर्स गाने को लेकर क्या कह रहे?

‘जाई ना बिदेशवा’ गाने पर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, बहुत अच्छा गाना है. एक यूजर ने लिखा, प्रवेश लाल यादव सर बेस्ट सिंगर, एक्टर और कंपोजर है. एक यूजर ने लिखा, नीलम गिरी मैम आप बहुत सुंदर लग रही है. एक यूजर ने लिखा, मैं आपको फैन हूं नीलम मैम.

भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज ने सबसे पहले इस गाने को दी थी आवाज

शिल्पी राज ने सबसे पहले भोजपुरी गाना ‘भुकूर भुकूर’ को अपनी आवाज दी थी और ये साल 2017 में रिलीज हुआ था. उन्होंने सिर्फ भोजपुरी ही नहीं बल्कि पंजाबी और हरियाणवी भाषा में कई गाने गाए हैं. उनका जन्म यूपी के देवरिया में हुआ है. शिल्पी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती है.

यह भी पढ़ें Bhojpuri Song: शिल्पी राज का नया भोजपुरी गाना ‘जिये के जरिया बडू’ बना इंटरनेट सेंसेशन, वीडियो पर खूब बरस रहा प्यार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >