Bhojpuri Song: निरहुआ और आम्रपाली दुबे का विवाह स्पेशल नया गाना ‘बिटिया पराई होली’ रिलीज, विदाई के वक्त पिता-बेटी के अटूट प्यार को देख छलक उठेंगी आंखें

Bhojpuri Song: निरहुआ और आम्रपाली दुबे का विवाह स्पेशल भोजपुरी गाना ‘बिटिया पराई होली’ रिलीज हो गया है. इंदु सोनाली की भावुक आवाज में बना यह गीत विदाई के वक्त पिता और बेटी के रिश्ते की मार्मिक कहानी दिखाता है. आइए इसकी खासियत बताते हैं.

Bhojpuri Song Bitiya Parai Holi: भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे का नया विवाह स्पेशल गीत ‘बिटिया पराई होली’ मंगलवार को आम्रपाली दुबे ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है. यह गाना बेटी और पिता के उस भावुक पल को दर्शाता है, जब शादी के बाद लड़की अपने मायके को छोड़ पति के घर विदा होती है. गाने के इमोशनल बोल और प्रस्तुति किसी को भी भावुक कर सकते हैं.

शादी के मौसम में अगर आप भावनाओं से भरे नए भोजपुरी गाने अपनी प्लेलिस्ट में जोड़ना चाहते हैं, तो यह गाना एक बेहतरीन चॉइस है. आइए इसकी खासियत और डिटेल्स बताते हैं.

यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

‘बिटिया पराई होली’ गाने की खासियत

गाने का ऐलान आम्रपाली दुबे ने बीते दिन सोशल मीडिया पर करते हुए लिखा था, “सौभाग्यवती एंटरटेनमेंट प्रस्तुत करता है ‘बिटिया पराई होली’. कल आ रहा है, आम्रपाली दुबे ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर.”

वीडियो में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की शादी की रस्में दिखती हैं, साथ ही बीच-बीच में आम्रपाली के बचपन और उनके ऑन-स्क्रीन पिता बने अनूप अरोड़ा के इमोशनल दृश्य दिखाई देते हैं.

इंदु सोनाली की दर्दभरी आवाज में यह गाना दर्शाता है कि कैसे एक लड़की अपने ही घर में पराई कहलाती है, क्योंकि एक दिन उसे विदा होकर दूसरे घर जाना पड़ता है.

गाने की टीम

  • गायक: इंदु सोनाली
  • गीतकार: विकाश चौहान
  • संगीत: शुभम तिवारी
  • कांसेप्ट: आम्रपाली दुबे
  • कलाकार: दिनेश लाल यादव (निरहुआ), आम्रपाली दुबे
  • कैमरामैन: सुनील बाबा, नीतीश राज, मंजेश
  • मेकअप: राम यादव, तान्या
  • प्रोडक्शन कंट्रोलर: आशीष यादव
  • DOP: सुनील बाबा, नितीशराजोस्प, मंजेश, रौनक
  • एडिटर: प्रवीण
  • निर्देशक: प्रसून यादव

आम्रपाली दुबे की नई फिल्म ‘पियरी’ का ऐलान

आम्रपाली दुबे ने अपनी नई भोजपुरी फिल्म ‘पियरी’ की आधिकारिक घोषणा भी कर दी है. मुहूर्त की तस्वीरें साझा करते हुए उन्होंने लिखा, “‘पियरी’ जल्द ही आ रही है आप सबके बीच.”

उनके लुक से साफ है कि इस फिल्म में भी आम्रपाली एक सरल और सादगी भरे किरदार के रूप में दर्शकों का दिल जीतने वाली हैं.

यह भी पढ़ें- Neelam Giri Bhojpuri Song: नीलम गिरी का नया भोजपुरी गाना ‘सूट में लागब ऐश्वर्या’ रिलीज, शिल्पी राज की आवाज और प्रवेश लाल संग केमिस्ट्री छाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >