होली 2026: रंगों के त्योहार पर सुने ये 5 नए भोजपुरी होली गीत

Bhojpuri Holi Special Song 2026: होली का रंग चढ़ने लगा है. ऐसे में अगर आप भी इस बार की होली को यादगार बनाना चाहते हैं, तो इस साल रिलीज हुए ये 5 भोजपुरी होली गाने आपकी पार्टी का पूरा माहौल सेट कर देंगे.

Bhojpuri Holi Special Song 2026: होली आ गया है और भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर होली गाने का महायुद्ध शुरू हो चुका है. हर साल की तरह इस बार भी पावर स्टार से लेकर ट्रेंडिंग स्टार तक, सभी कलाकार अपने-अपने अंदाज में रंगों का धमाका लेकर आए हैं. कहीं रोमांस की फुहार है, कहीं देसी नोकझोंक, तो कहीं मस्ती में डूबी ठेठ भोजपुरी गाना. अगर आप इस होली को रोमांचक बनाना चाहते हैं, तो आइए जानते है इस साल रिलीज हुए 5 चर्चित होली गीतों की पूरी लिस्ट जिन्हें आप अभी अपनी प्लेलिस्ट में जोड़ सकते है.

‘सतरंगी सलवरवा’ – पावर स्टार पवन सिंह

‘सतरंगी सलवरवा’ 20 फरवरी 2026 को रिलीज हुआ था. यह गाना इस साल होली का सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाला सॉन्ग है. इस ट्रैक को पवन सिंह के साथ शिवानी सिंह ने अपनी आवाज दी है. वहीं गाने के वीडियो में पवन सिंह और महिमा सिंह की केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है. होली के रंग, प्यार और मस्ती से भरपूर इस गाने ने 15 मिलियन व्यूज पार कर लिए हैं.

‘होली इतिहास हो जाई’- अरविंद अकेला कल्लू

‘होली इतिहास हो जाई’ गाने में अरविंद और शिवानी सिंह की जोड़ी नजर आ रही है. गाना रिलीज होते ही 7 मिलियन व्यूज तक पहुंच गया है. इसमें होली को यादगार बनाने की बात कही गई है, और वीडियो में आस्था सिंह के साथ कल्लू की मस्ती अलग ही लेवल पर दिखाई देती है.

‘चोली भीज जाता’ – खेसारी लाल यादव

ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज का गाना ‘चोली भीज जाता’ भी इस बार खूब बज रहा है. इस गाने के म्यूजिक वीडियो पर अब तक 15 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके है. प्रिया रघुवंशी के साथ खेसारी की जोड़ी ने होली के रोमांस को और भी रंगीन बना दिया है. गाना 4 तारीख की होली पर खास तौर पर ट्रेंड कर रहा है.

डबल जीजा -अंकुश राजा

अंकुश राजा और शिल्पी राज का गाना ‘डबल जीजा’ भी इस साल खूब सुना जा रहा है. यह ट्रैक 14 फरवरी 2026 को रिलीज हुआ था. अब तक इस गाने पर 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके है. वहीं वीडियो में गौरी सूबा और अंकुश राजा का रोमांटिक अंदाज देखने को मिलता है. देसी ठाठ और मजेदार लिरिक्स के साथ ये गाना खासकर युवा दर्शकों की प्लेलिस्ट में जगह बना चुका है.

‘मर गईनी दादा चिल्लाते चिल्लाते’ – समर सिंह

होली के रंग में थोड़ा शरारत और थोड़ा एक्शन चाहिए तो समर सिंह और नेहा राज का ये गाना परफेक्ट है. ‘मर गईनी दादा चिल्लाते चिल्लाते’ 1 फरवरी 2026 को टी सीरीज हमार भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. अब तक इस गाने ने 4.8 मिलियन व्यूज बटोर लिए है. रिलीज के साथ ही गाने ने सोशल मीडिया पर पकड़ बना ली है.

यह भी पढें: होली में छाया ‘अभी लइका बानी’, वीडियो में जीजा साली का धमाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >