Bhojpuri Film: नीलम गिरी की नई भजपुरी फिल्म ‘मनमोहनी’ का इमोशनल ट्रेलर हुआ रिलीज, ‘बिग बॉस 19’ से बाहर आते ही फैंस को दिया तोहफा

Bhojpuri Film: ‘बिग बॉस 19’ से बाहर आने के बाद भोजपुरी एक्ट्रेस नीलम गिरी की नई फिल्म ‘मनमोहनी’ का ट्रेलर रिलीज हुआ है. फिल्म में नीलम के दमदार और इमोशनल किरदार ने फैंस का दिल जीत लिया है. जानिए कहानी, कास्ट और क्रू डिटेल्स.

Bhojpuri Film: भोजपुरी सिनेमा की ग्लैमरस एक्ट्रेस नीलम गिरी ने हाल ही में ‘बिग बॉस 19’ से बाहर आने के बाद अपने फैंस को एक खास तोहफा दिया है. दरअसल, उनकी अपकमिंग भोजपुरी मूवी ‘मनमोहनी’ का मच अवेटेड ट्रेलर रिलीज हो चूका है. इस ट्रेलर ने आते ही दर्शकों का ध्यान खींच लिया है, जिसमें नीलम गिरी का एक अलग और इमोशनल अवतार देखने को मिल रहा है. उनके साथ भोजपुरी एक्टर सतेंद्र सिंह लीड रोल में नजर आ रहे हैं. दोनों के बीच रोमांटिक कैमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आ रही है. ऐसे में जानिए ट्रेलर की खासियत और फिल्म की बाकी डिटेल्स.

यहां देखें ‘मनमोहनी’ का ट्रेलर-

ट्रेलर की खासियत

‘मनमोहनी’ में नीलम गिरी एक तेज-तर्रार लड़की के किरदार में दिख रही हैं, जो अपने पिता के लिए किसी भी हद तक जाने को तैयार है. ट्रेलर से साफ पता चलता है कि यह फिल्म इमोशन, एक्शन और दर्द से भरपूर कहानी पेश करती है.

फिल्म की टीम और कहानी

इस फिल्म को रवींद्र सिंह ने प्रोड्यूस किया है और राज कुमार ने डायरेक्ट किया है. कहानी सभा वर्मा ने लिखी है जबकि म्यूजिक रितेश ठाकुर का है. एडिटिंग अजय सिंह ने की है और गानों के बोल सोनू श्रीवास्तव ने लिखे हैं.

कहानी मनमोहनी नाम की लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने पिता मुरली प्रसाद के साथ रहती है. उसके पिता एक साधारण मूर्तिकार हैं. जब कुछ लोग बड़ी रकम देकर एक मूर्ति खरीदना चाहते हैं, तो पिता उसे बेचने से इनकार कर देते हैं क्योंकि वह उनकी दिवंगत पत्नी की याद है. इसके बाद पिता की तबीयत बिगड़ जाती है और इलाज के लिए पैसों की कमी होने पर मनमोहनी को अपनी इज्जत कुर्बान करनी पड़ती है. लेकिन तब तक उसके पिता की मौत हो जाती है.

कहानी समाज की सच्चाइयों, मजबूरियों और एक बेटी के संघर्ष को बयां करती है

फैंस की प्रतिक्रिया

फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दर्शक नीलम गिरी की एक्टिंग और उनकी इमोशनल एक्सप्रेशन की जमकर तारीफ कर रहे हैं. हालांकि, रिलीज डेट अभी सामने नहीं आई है, लेकिन फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Kajal Raghwani Bhojpuri Song: काजल राघवानी का नया भोजपुरी गाना ‘सर्दी से कापा तानी’ रिलीज, शिल्पी राज की आवाज और देसी बीट्स ने जीता फैंस का दिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >