Bhojpuri Film: ‘भौजी हमार देवी भईया भगवान’ का इमोशनल ट्रेलर वायरल, रिश्तों की हकीकत झकझोर देगी

Bhojpuri Film: भोजपुरी फिल्म ‘भौजी हमार देवी भईया भगवान’ का इमोशनल ट्रेलर वायरल हो गया है. 2 दिन में 7.3 लाख से ज्यादा व्यूज पाने वाली इस फिल्म की कहानी रिश्तों की मार्मिक सच्चाई दिखाती है.

Bhojpuri Film: भोजपुरी सिनेमा की नई फिल्म ‘भौजी हमार देवी भईया भगवान’ का दिल छू लेने वाला ट्रेलर रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. 5 सितंबर को रिलीज हुए इस ट्रेलर को महज दो दिनों में ही 7 लाख 30 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. ऐसे में आइए आपको बताते हैं पूरी डिटेल्स.

यहां देखें ट्रेलर-

झकझोर देने वाली कहानी

फिल्म की कहानी बेहद इमोशनल और सोचने पर मजबूर करने वाली है. इसमें दिखाया गया है कि भाभी और भैया के कोई संतान नहीं है. ऐसे में भाभी अपने दोनों देवरों को बच्चों की तरह पालती है. उनकी पढ़ाई-लिखाई के लिए भैया-भाभी अपनी जमीन बेच देते हैं और बैंक से कर्ज भी लेते हैं.

दोनों देवर अपनी भाभी को मां की तरह मानते हैं और अपने भाई को भगवान की तरह पूजते हैं. लेकिन शादी के बाद हालात बदल जाते हैं. देवरानियों को जेठानी बिल्कुल भी पसंद नहीं आती और वे अपने पतियों को शहर ले जाने के लिए राजी कर लेती हैं. बाद में जेठानी को शहर में नौकर कहकर बेइज्जत किया जाता है. इस बीच पति की तबीयत बिगड़ जाती है और दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो जाती है। भाभी अपमान और दुख से टूटकर जहर खा लेती हैं. अंत में एक ही घर से दो अर्थियां उठती हैं और यह दृश्य सभी को भीतर तक झकझोर देता है.

स्टार कास्ट और मेकिंग

इस फिल्म में संजना पांडेय, शिवम तिवारी, प्रेम सिंह, प्रशांत सिंह, खुशी झा, ज्योति मिश्रा और अनु ओझा अहम किरदार निभा रहे हैं.

  • कॉन्सेप्ट: संदीप सिंह
  • डायरेक्टर: इश्तियाक शेख बंटी
  • राइटर: सकील नियाजी

यह फिल्म समाज में रिश्तों के बदलते मायने और पारिवारिक बंधनों की संवेदनशील कहानी को बड़े पर्दे पर पेश करती है.

यह भी पढ़े: Khesari Lal Yadav New Song Kishmish: खेसारी-नीलम गिरी की रोमांटिक जोड़ी ने मचाया धमाल, ‘किशमिश’ से लुटा फैंस का दिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >