Bhojpuri Devi Geet: नवरात्रि पर फिर गूंज उठा खेसारी लाल यादव का देवी गीत 'दुअरा जगराता होई', 160 मिलियन पार पहुंचा व्यूज

Bhojpuri Devi Geet: इस नवरात्रि पर सिर्फ नए नहीं, बल्कि पुराने गीत भी फिर से वायरल होने लगे है. इन पुराने गीतों में खेसारी लाल यादव का 'दुअरा जगराता होई' देवी गीत की आवाज भी हर जगह सुनाई दे रही है. 6 साल पहले रिलीज हुए इस गाने को अब तक 160 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके है.

Bhojpuri Devi Geet: नवरात्रि के आते ही हर जगह देवी गीतों की गूंज सुनाई दे रही है. घर हो, मंदिर हो या पंडाल हो, सभी देवी भक्ति में डूबे नजर आ रहे है. हिन्दी के साथ-साथ भोजपुरी के कई नवरात्रि गीत इस त्योहार में वायरल हो रहे है. सोशल मीडिया पर भी लोग खेसारी लाल यादव, पवन सिंह, मनोज तिवारी, अरविंद अकेला कल्लू जैसे कलाकारों के देवी गीतों को लगाना पसंद करते है. इसी बीच खेसारी लाल यादव का एक पुराना देवी गीत फिर से छा रहा है, जिसे अब तक 16 करोड़ से भी ज्याद व्यूज मिल चुके है.

160 मिलियन व्यूज पार

करीब 6 साल पहले खेसारी लाल यादव ने जी म्यूजिक भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर अपना देवी गीत ‘दुअरा जगराता होई’ रिलीज किया था. यह गाना उस वक्त से लेकर अब तक सोशल मीडिया और फैंस के दिलों में बस गया है और हर नवरात्रि के शुभ अवसर पर दर्शकों के बीच वायरल हो रहा है. इस गीत को अब तक 16 करोड़ यानी 160 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिले है, जिससे इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है. साथ ही इसे 5.7 लाख से ज्यादा लाइक मिले है.

भक्त हुए भक्ति में लीन

इस गाने को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज में गाया है. इसका संगीत आशीष वर्मा ने दिया है और इसके बोल प्यारे लाल ‘कवि जी’ और आजाद सिंह ने लिखे है. इस गाने को सुन सभी भक्त माता रानी के भक्ति में लीन हो जाते है और झूमने लगते है. यह पर्व आस्था और मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना का त्योहार है. इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 22 सितंबर 2025 से हुई है, जो 2 अक्टूबर को दशहरा के साथ खत्म होगी.

ये भी पढ़ें: Manoj Tiwari Durga Stuti: नवरात्रि पर मनोज तिवारी ने किया मां दुर्गा के नौ रूपों का स्वागत, यूट्यूब पर छाया ‘नवदुर्गा आवाहन’ स्तुति

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Devi Geet: माता रानी के सामने देवी भक्ति में डूबे पावर स्टार पवन सिंह, इंटरनेट पर फिर से छाया ‘मैया के आरती’ गीत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shreya Sharma

श्रेया शर्मा पिछले 1साल से प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट बीट पर कार्यरत हैं. टीवी, ओटीटी, फिल्मों, भोजपुरी सिनेमा और सेलिब्रिटी से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. ट्रेंडिंग विषयों को आसान, रोचक और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनका मुख्य उद्देश्य है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >