Bhojpuri Bawaal: धोती पहन योग करने उतरे तेज प्रताप यादव, मैट पर ही सो गए और लेने लगे खर्राटे, VIDEO

जनशक्ति जनता दल (JJD) के अध्यक्ष तेज प्रताप यादव राजनीति के बाद मनोरंजन की दुनिया में कदम रख रहे हैं. 'भोजपुरी बवाल' के प्रोमो में उनका फनी अंदाज देखा जा सकता है, जहां वे योग करते-करते सो जाते हैं. शो में पवन सिंह, आम्रपाली दुबे जैसे सितारे भी होंगे.

Tej Pratap Yadav In Bhojpuri Bawaal: जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव अब राजनीति के बाद एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. तेज प्रताप भोजपुरी रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' में नजर आएंगे. शो का नया प्रोमो रिलीज हो चुका है, जिसमें उनका अलग और मजेदार अंदाज देखने को मिल रहा है.

Tej Pratap Funny Yoga Moment: योग करते-करते सो गए तेज प्रताप

प्रोमो में तेज प्रताप यादव भगवा रंग की धोती पहनकर गार्डन में योग करते दिखाई दे रहे हैं. योग इंस्ट्रक्टर के कहने पर वो अलग-अलग योगासन ट्राई करते हैं. लेकिन थोड़ी देर बाद योग करते-करते तेज प्रताप इतने थक जाते हैं कि योग मैट पर ही लेट जाते हैं और वहीं खर्राटे लेने लगते हैं. तेज प्रताप को इस तरह सोता देख वहां मौजूद सिक्योरिटी गार्ड्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पाते.

पॉलिटिक्स से हटकर दिखेगा तेज प्रताप का नया अवतार

तेज प्रताप यादव को अब तक लोगों ने ज्यादातर राजनीतिक मंचों पर अपने बेबाक अंदाज में देखा है. लेकिन 'भोजपुरी बवाल' में उनका एकदम अलग, कूल और मस्ती भरा अंदाज देखने को मिलेगा. प्रोमो सामने आने के बाद फैंस शो में उनकी एंट्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Pawan Singh Emotional Moment With Mother: पवन सिंह हुए इमोशनल, मां के साथ दिखा खास पल

वहीं, शो के एक दूसरे प्रोमो में भाजपुरी पावर स्टार पवन सिंह अपनी मां के पैर दबाते दिखे. मां संग बात करते हुए वो इमोशनल हो जाते हैं. पवन सिंह ने कहा कि उनकी मां उनकी जिंदगी में सबकुछ हैं.

Bhojpuri Bawal Release Details: कब आएगा 'भोजपुरी बवाल'?

भोजपुरी एंटरटेनमेंट से भरपूर ये रियलिटी शो 2 अगस्त से शुरू होगा. दर्शक इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म JioHotstar और कलर्स पर देख सकेंगे. इस शो में तेज प्रताप यादव के अलावा भोजपुरी इंडस्ट्री के बड़े सितारे पवन सिंह, आम्रपाली दुबे, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और काजल राघवानी भी नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: पवन सिंह का दिखा इमोशनल अंदाज, मां के लिए रो पड़े पावर स्टार, बोले- ‘माई के बिना पवन सिंह खत्म है’


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >