अरविंद अकेला का न्यू वेडिंग सॉन्ग ‘आहो साली’ रिलीज, 1 नहीं 4 एक्ट्रेसेस संग कल्लू ने किया डांस

New Bhojpuri Wedding Song Aaho Saali: अरविंद अकेला कल्लू का नया वेडिंग सॉन्ग ‘आहो साली’ रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. गाने का म्यूजिक और वीडियो दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है.

New Bhojpuri Wedding Song Aaho Saali: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और नया वेडिंग स्पेशल गाना ‘आहो साली’ रिलीज हो गया है, जो आते ही दर्शकों के बीच चर्चा में आ गया है. इस गाने को अरविंद अकेला कल्लू, शिवानी सिंह, गोल्डी यादव, खुशी कक्कड़ और खुशबू तिवारी ने मिलकर अपनी आवाज दी है. सभी सिंगर्स की एनर्जी और देसी अंदाज इस गाने को खास बना रहा है. यह गाना आज यूट्यूब पर जीएमजे – ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन – भोजपुरी चैनल पर रिलीज किया गया है. रिलीज के साथ ही गाना तेजी से वायरल हो रहा है और शादी-ब्याह के माहौल के लिए इसे परफेक्ट माना जा रहा है.

वीडियो में दिखा ट्रेडिशनल लुक का जलवा

गाने के वीडियो में अरविंद अकेला कल्लू के साथ शिव कुमार बिक्कू, माही श्रीवास्तव, पारुल यादव, प्रिया रघुवंशी, अंजलि नजर आ रहे हैं. सभी कलाकारों का एथनिक लुक दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. रंग-बिरंगे कपड़े, शादी का माहौल और देसी डांस इस गाने को और भी जबरदस्त बना रहे हैं. वीडियो में शादी का फन, मस्ती और रिश्तों की हल्की-फुल्की नोकझोंक को खूबसूरती से दिखाया गया है.

गाने का जबरदस्त वीडियो

गाने के बोल और म्यूजिक ने बढ़ाया मजा

‘आहो साली’ के बोल रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं. गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है, जिसमें देसी बीट्स और शादी का जोश साफ झलकता है. वहीं, वीडियो का निर्देशन पैराडाइज प्रोडक्शन ने किया है. इसके निर्देशक आदि इन है और इसके डीओपी और एडिटर आदि इन है और इसके निर्माता राजकुमार सिंह है.

यूजर्स के रिएक्शन

गाने पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. प्रेमी पप्पू नाम के यूजर ने लिखा सुपर सॉन्ग. राज नाम के यूजर ने लिखा, जियो शेर बाबू सोना. राजेश नाम के यूजर ने लिखा, वॉव. मुकेश सिंह नाम के यूजर ने लिखा, रिकॉर्ड टूटने वाला है इस बार.

यह भी पढ़ें- शिल्पी राज का नया गाना ‘रंगदार मरदा’ रिलीज, बॉस लेडी लुक में छाईं माही श्रीवास्तव

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >