अरविंद अकेला का नया गाना ‘बथेला कमरिया’ रिलीज, एंजेल लिजा के ठुमकों ने जीता दिल

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Bathela Kamariya: ‘बथेला कमरिया’ एक धमाकेदार भोजपुरी डांस सॉन्ग है, जिसमें अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने गाया है. वीडियो में एंजेल लिजा का जबरदस्त डांस है.

Arvind Akela Kallu New Bhojpuri Song Bathela Kamariya: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक बार फिर धमाल मचाने के लिए सुपरस्टार अरविंद अकेला कल्लू और सिंगर शिल्पी राज का नया गाना ‘बथेला कमरिया’ रिलीज हो गया है. यह गाना गिरिराज म्यूजिक एनएक्स यूट्यूब चैनल पर रिलीज होते ही दर्शकों के बीच तेजी से वायरल हो रहा है. गाने का वीडियो नीचे देख सकते हैं-

‘बथेला कमरिया’ में कल्लू और एंजेल लिजा की जोड़ी

‘बथेला कमरिया’ एक जबरदस्त डांस नंबर है, जिसमें अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज की आवाज ने गाने में अलग ही जान डाल दी है. दोनों की केमिस्ट्री और एनर्जी गाने को खास बना रही है. इस गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने दिया है. वीडियो की बात करें तो इसे पैराडाइज प्रोडक्शन की ओर से तैयार किया गया है. गाने में एक्ट्रेस एंजेल लिजा और अरविंद की जोड़ी स्क्रीन पर जबरदस्त लग रही है. वीडियो में एंजेल लिजा कभी ट्रेडिशनल लहंगे में नजर आती हैं तो कभी स्टाइलिश साड़ी में. वहीं, अरविंद अकेला कल्लू का कैजुअल लुक उन्हें काफी स्मार्ट बना रहा है.

अन्य टीम मेंबर्स के नाम-

  • निर्देशक – अशलम खान
  • डीओपी – राजन वर्मा, अतुल बिहारी
  • एडिटर-संदीप यादव
  • सहायक कोरियोग्राफर – नवीन ठाकुर
  • डीआई- रोहित सिंह
  • प्रोडक्शन-किरण म्यूजिक एंटरटेनमेंट (आशु बाबा)
  • निर्माता:-मुकेश गिरी रिंकू

ये गाना सुना आपने?

अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज का भोजपुरी सॉन्ग “कमर धके सोता है” 21 अप्रैल को मां गायत्री रिकॉर्ड्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था. अब तक इसे 1.12 लाख (112K) से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और प्रियांशु सिंह का म्यूजिक इसे और भी एंटरटेनिंग बनाता है. वीडियो में ज्योतिका पासवान का ग्लैमरस और दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है. अरविंद और ज्योतिका की केमिस्ट्री स्क्रीन पर काफी शानदार लग रही है.

यह भी पढ़ें- ‘राजा हो छुटिया लेला ना’ में समर सिंह का धमाल, आराध्या सिंह की अदाओं ने बढ़ाई दीवानगी

यह भी पढ़ें– अरविंद अकेला का गाना ‘सुघर सुघर माल भौजी’ रिलीज, कल्लू और प्रिया रघुवंशी की केमिस्ट्री ने बढ़ाया क्रेज

यह भी पढ़ें– ‘पोछे ओठलाली’ ने मचाया धमाल, राकेश मिश्रा और प्रिया रघुवंशी की जोड़ी छाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >