नया गाना ‘जिला सारा हिलेला’ हुआ रिलीज, त्रिशाकर ने अरविंद संग बिखेरा जलवा

Arvind Akela kallu Jila Sara Hilela Song: भोजपुरी सिंगर और एक्टर अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘जिला सारा हिलेला’ रिलीज होते ही इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है. इस गाने में कल्लू के साथ खुशी कक्कड़ ने अपनी आवाज मिलाई है.

Arvind Akela kallu Jila Sara Hilela Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों एक के बाद एक नए गाने रिलीज हो रहे हैं. इस बीच अरविंद अकेला कल्लू का नया गाना ‘जिला सारा हिलेला’ भी रिलीज हो गया है. गाने में कल्लू के साथ खुशी कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है, जबकि वीडियो में त्रिशाकर मधु का शानदार अंदाज देखने को मिल रहा है. रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से देखा जा रहा है. अब तक इस गाने के वीडियो पर 9 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और यह नंबर्स लगातार आगे बढ़ रहे हैं.

वीडियो में अरविंद का स्वैग भरा अंदाज

‘जिला सारा हिलेला’ गाना पूरी तरह मस्ती और डांस से भरा हुआ है. वीडियो में त्रिशाकर मधु स्टाइलिश ड्रेस में नजर आती हैं, जिसमें उनका अंदाज ग्लैमरस दिखता है. वह अपने एक्सप्रेशन और अदाओं से पूरे गाने में आग लगा रही हैं. वहीं अरविंद अकेला कल्लू काले चश्मे और ब्लैक लेदर जैकेट में जबरदस्त स्वैग के साथ एंट्री लेते हैं, जो गाने को और भी शानदार बना देता है. वीडियो में त्रिशाकर कभी मुंह में सिगार लेकर अपना जलवा बिखेरती दिखती हैं, तो कभी अपने एटीट्यूड भरे अंदाज में अपने ऑन स्क्रीन प्रेमी अरविंद को कहती हैं कि “देखतारा ऐसे जैसे खा जइबा चील के” इस पर कल्लू भी उनकी अदाओं और डांस का तारीफ करते नजर आते हैं. सिंगर कहते हैं कि कभी बक्सर हिलता है, तो कभी आरा हिलता है, जब तुम अपना कमर हिलाती हो तो पूरा जिला हिलता है. त्रिशाकर का डांस और एक्सप्रेशन देखने लायक बन जाता है. गाने की धुन और बीट्स ऐसे हैं कि सुनते ही पैर थिरकने लगते हैं.

गाने की वीडियो

गाने के पीछे की टीम

गाने के बोल रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं, जबकि इसका म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है. वीडियो को नितेश सिंह ने डायरेक्ट किया है और कोरियोग्राफी विशाल गुप्ता ने की है. यह गाना कल्लू म्यूजिक वल्ड के यूट्यूब चैनल से रिलीज हुआ है, और रिलीज के बाद से ही इसे तेजी से व्यूज मिल रहे हैं.

फैंस के रिएक्शन

गाने के वीडियो को देखकर फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं. अब यूजर्स यूट्यूब के कमेंट सेक्शन में भर- भर के अपना रिएक्शन शेयर कर रहे है. किसी ने इस सॉन्ग को गर्दा लिखा तो, किसी ने कहा 1 मिलियन पार जाएगा. किसी ने त्रिशाकर का एक्सप्रेशन का तारीफ किया है.

यह भी पढ़ें: खेसारी लाल का ‘पत्नी खोजतानी’ गाना हुआ रिलीज, पत्नी की तालाश में दिखे ‘ट्रेंडिंग स्टार’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anushka singh

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >