Bhojpuri News: भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे इन दिनों रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ को लेकर चर्चा में हैं. शो में आम्रपाली ने अपनी जिंदगी से जुड़ी एक ऐसी बात बताई, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया. उन्होंने कहा कि वह बिना शादी के एक बच्चा गोद लेकर मां बनना चाहती हैं. आम्रपाली के इस फैसले को लेकर अब भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने भी उनका साथ दिया है. पवन सिंह ने सोशल मीडिया पर आम्रपाली के फैसले की तारीफ करते हुए एक पोस्ट शेयर किया, जिसे एक्ट्रेस ने भी री-शेयर किया है.
Amrapali Dubey Adoption: आम्रपाली ने क्यों लिया बच्चा गोद लेने का फैसला?
‘भोजपुरी बवाल’ में आम्रपाली दुबे ने निरहुआ के साथ बातचीत में अपने दिल की बात कही. उन्होंने बताया कि वह एक बेटी को गोद लेना चाहती हैं. आम्रपाली के मुताबिक उन्होंने यह फैसला अचानक नहीं लिया है, बल्कि लंबे समय से इस बारे में सोच रही हैं.
एक्ट्रेस ने बताया कि जब वह छोटी थीं और बच्चों को देखती थीं, तभी से उनके मन में किसी बच्चे को गोद लेने और उसे प्यार देने की इच्छा होती थी. उनका कहना है कि वह एक बच्चे की अच्छी तरह देखभाल कर सकती हैं.
बिना शादी मां बनने के फैसले पर क्या बोले निरहुआ?
आम्रपाली की बात सुनकर निरहुआ ने उन्हें समझाया कि यह फैसला आसान नहीं होगा. उन्होंने आम्रपाली से पूछा कि वह अपने काम और बच्चे दोनों को कैसे संभालेंगी.
निरहुआ ने अपनी जिंदगी का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके बच्चे हैं और वह अपने काम पर इसलिए ध्यान दे पाते हैं क्योंकि उनकी मां बच्चों की देखभाल करती हैं. ऐसे में आम्रपाली को भी इस फैसले के बाद काम और बच्चे की जिम्मेदारी साथ में संभालनी होगी.
हालांकि, आम्रपाली अपने फैसले को लेकर पूरी तरह से तैयार नजर आईं. उन्होंने साफ कहा कि वह काफी सोच-विचार करने के बाद इस नतीजे पर पहुंची हैं और एक बच्चा गोद लेना चाहती हैं.
Amrapali Dubey Family ने पहले क्या कहा?
आम्रपाली दुबे ने अपने परिवार से भी इस फैसले के बारे में बात की. शुरुआत में उनके पिता ने समाज और लोगों की बात का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि आम्रपाली ने इतना बड़ा फैसला लिया है, लेकिन दुनिया और समाज क्या कहेगा, यह भी सोचना पड़ता है.
हालांकि, परिवार ने बाद में आम्रपाली की खुशी को समझा और उनके फैसले का समर्थन किया. परिवार से सपोर्ट मिलने के बाद आम्रपाली भी काफी भावुक नजर आईं.
Pawan Singh ने Amrapali Dubey के फैसले को किया सपोर्ट
आम्रपाली के इस फैसले पर अब पवन सिंह ने भी सपोर्ट किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर आम्रपाली के लिए एक पोस्ट शेयर किया. इसमें उन्होंने लिखा, ‘पंडित जी गोद लेना सिर्फ एक बच्चे को अपनाना नहीं…एक पूरी जिंदगी को अपना लेना है. आपके इस खूबसूरत फैसले को सलाम.’
पवन सिंह की इस पोस्ट से साफ है कि वह आम्रपाली के इस फैसले की इज्जत करते हैं और उन्हें अपना समर्थन दे रहे हैं.
Amrapali Dubey ने Pawan Singh को कहा थैंक यू
पवन सिंह की पोस्ट को आम्रपाली दुबे ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर री-शेयर किया. उन्होंने पवन सिंह को धन्यवाद देते हुए लिखा कि जिसके पास इतना अच्छा परिवार और पवन सिंह जैसा दोस्त हिम्मत बनकर साथ खड़ा हो, वह जिंदगी के हर फैसले में सफल होगा.
आम्रपाली ने पवन सिंह की दोस्ती के लिए भी उनका शुक्रिया अदा किया.
ये भी पढ़ें: Pawan Singh 3rd Marriage: 45 की उम्र में फिर दूल्हा बनेंगे पावर स्टार? राधे मां ने बताया कैसी मिलेगी पत्नी
