Holi पार्टी में अक्षरा सिंह के इस सॉन्ग को जरूर करें शामिल, VIDEO देख डांस करने पर हो जाएंगे मजबूर

Holi: अक्षरा सिंह का नया होली सॉन्ग “जोगीरा सा रा रा” रिलीज हो गया है. इसमें भोजपुरी अदाकारा के साथ बिग बॉस 13 फेम विशाल आदित्य सिंह नजर आ रहे हैं.

Holi: होली के त्योहार में बस कुछ ही दिन बाकी है. ऐसे में भोजपुरी इंडस्ट्री एक से बढ़कर एक गाने रिलीज कर रही है. अब अक्षरा सिंह का नया होली सॉन्ग “जोगीरा सा रा रा” रिलीज हो गया है. इसमें भोजपुरी अदाकारा के साथ टीवी एक्टर और बिग बॉस 13 फेम विशाल आदित्य सिंह नजर आ रहे हैं. दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है. व्हाइट ड्रेस पहनकर स्टार्स होली के रंग में रंगे हुए हैं. गाने को अक्षरा ने सुगम सिंह के साथ मिलकर गाया है. फैंस सॉन्ग को काफी पसंद कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ”एक नारी सब पर भारी… मजा आ गया इस गाने को सुनकर.” एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”यूपी बिहार की खूबसूरती ही अलग है भाई.” एक अन्य यूजर ने लिखा, ”इस होली का सबसे बेस्ट गाना है यह तो.” होली सॉन्ग को संगीत लक्ष्मीकांत एल.के ने दिया है. वहीं लीरिक्स छोटू यादव ने लिखे हैं. प्रोडक्शन का जिम्मा पंकज सोनी ने लिया. अक्षरा ने गाने को शेयर करते हुए लिखा, एक बिहारी सबपर भारी. पहली बार भोजपुरी गाने में काम करने पर विशाल ने कहा, भोजपुरी का क्रेज हर दिन बढ़ रहा है, इसमें काम करना मजेदार था. वहीं अक्षरा सिंह के साथ स्क्रीन शेयर करना भी दिलचस्प रहा. मुझे खुशी है कि दर्शक हमारी जोड़ी को पसंद कर रहे हैं.

Prabhat Khabar Premium Story: क्या बॉलीवुड वालों का बोरिया–बिस्तर बांध देंगे साउथ वाले? दर्शकों के ना जुड़ पाने का यहां जानें कारण

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >