Aamrapali Dubey New Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे की मांग में निरहुआ ने भरा सिंदूर, लिए सात फेरे, नया भोजपुरी विवाह गीत ‘सेनुरवा महान’ ट्रेंडिंग में

Aamrapali Dubey New Bhojpuri Song: दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे का नया गाना ‘सेनुरवा महान’ रिलीज हो गया. ये एक विवाह गीत है, जिसमें निरहुआ और आम्रपाली की शादी को दिखाया गया है.

Aamrapali Dubey New Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री की पॉपुलर जोड़ी दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ और आम्रपाली दुबे के चाहने वालों की लिस्ट लंबी है. निरहुआ और आम्रपाली ने साथ में कई गानों और फिल्मों में काम किया है. उनकी जोड़ी काफी हिट मानी जाती है. आम्रपाली और निरहुआ का नया विवाह गीत ‘सेनुरवा महान’ रिलीज हो गया है और इसपर यूजर्स के रिएक्शन आ रहे हैं. गाने में पिंक-रेड साड़ी में एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही है. आइए जानें सॉन्ग के बारे में.

विवाह गीत ‘सेनुरवा महान’ हुआ रिलीज

स्पेशल विवाह गीत ‘सेनुरवा महान’ काफी शानदार है. वीडियो में दिखाया गया है कि निरहुआ और और आम्रपाली दुबे की शादी होती है. शादी की सारी रस्में होती है. निरहुआ उनकी मांग में सिंदूर भरते दिख रहे हैं. शादी के अगले दिन पहली रसोई की रस्म होती है, जिसमें अपने आन स्क्रीन पति और सास-ससुर के लिए आम्रपाली खाना बनाती है. उनकी सास उन्हें तोहफे में एक बहुत ही प्यारा सा नेकलेस देती है. सॉन्ग में दिखाया गया है कि निरहुआ अपनी पत्नी का बहुत धयान रखते हैं और उसे गजरा देते हैं. दिवाली के मौके पर निरहुआ अपनी पत्नी के परिवार वालों को घर बुलाता है, ताकि उसकी पत्नी को अपने मायके की याद ना आए.

गाने का वीडियो

जानें गाने के बारे में

गीत ‘सेनुरवा महान’ को इंदु सोनाली ने गायाहै और लिरिक्स विकास चौहान के है. इसके म्यूजिक डायरेक्टर शुभम तिवारी है. इसका कॉन्सेप्ट आम्रपाली दुबे का है. ये सॉन्ग आम्रपाली दुबे के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर जारी हुआ है. सॉन्ग के कैमरामैन सुनील बाबा और नितिश राज, मंजीश है. मेकअप राम यादव और तान्या का है और हेयर आशा वर्मा ने किया है. सॉन्ग पर एक मीडिया यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, आप दोनों की जोड़ी कमाल की है. एक यूजर ने लिखा, सुपर सॉन्ग.

यह भी पढ़ें- Ravi Kishan Son: रवि किशन के हैंडसम बेटे सक्षम को देखा आपने? स्टाइल में देते हैं पिता को टक्कर, वीडियो हो रहा वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >