Aamrapali Dubey Bhojpuri Song: ‘काट लिंहे गलिया टमाटर जईसन’ में आम्रपाली दुबे के ग्लैमरस अवतार ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, फैंस हुए दीवाने

Aamrapali Dubey Bhojpuri Song: आम्रपाली दुबे का नया भोजपुरी गाना ‘काट लिंहे गलिया टमाटर जईसन’ रिलीज होते ही वायरल हो गया है. गाने के म्यूजिक वीडियो में पृथ्वी तिवारी और आम्रपाली दुबे की केमिस्ट्री छा गई है. जानें खासियत.

Aamrapali Dubey Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा की ग्लैमरस क्वीन आम्रपाली दुबे एक बार फिर अपने नए गाने ‘काट लिंहे गलिया टमाटर जईसन’ से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. गाने के रिलीज होते ही फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. इस गाने को अपनी दमदार आवाज से सजाया है सिंगर शिवानी सिंह ने, जबकि म्यूजिक वीडियो में आम्रपाली दुबे के साथ अभिनेता पृथ्वी तिवारी नजर आ रहे हैं.

वीडियो में आम्रपाली और पृथ्वी की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. दोनों के बीच रोमांस, नोक-झोंक और प्यार भरी शिकायतें गाने को बेहद खास बना देती हैं. आम्रपाली अपने एक्सप्रेशन और अदाओं से हर फ्रेम में जान डाल दे रही हैं. आइए गाने की पूरी डिटेल्स बताते हैं.

पहले यहां देखें गाने का म्यूजिक वीडियो-

आम्रपाली दुबे की अदाओं ने लूटी महफिल

आम्रपाली दुबे का म्यूजिक वीडियो में ग्लैमरस अंदाज फैंस को दीवाना बना रहा है. कभी लाल ड्रेस में तो कभी नीले आउटफिट में उनका स्टाइल बेहद आकर्षक लग रहा है. कैमरे के सामने उनका चार्म साफ झलकता है. गाने के बोलों के साथ उनकी इतराती हुई शिकायत कि उनके प्रेमी उनके गाल टमाटर की तरह काट लेंगे, दर्शकों को मुस्कुराने पर मजबूर कर देती है. वहीं, पृथ्वी तिवारी भी बहुत हैंडसम दिख रहे हैं.

‘काट लिंहे गलिया टमाटर जईसन’ की खासियत

गाने की खासियत इसका कैची म्यूजिक, शानदार विजुअल्स और आम्रपाली का स्टार पावर है. यही वजह है कि रिलीज होते ही फैंस सोशल मीडिया पर जमकर रील्स और कमेंट्स कर रहे हैं. कोई उनकी खूबसूरती की तारीफ कर रहा है तो कोई उनकी एक्टिंग और डांस मूव्स का दीवाना बन गया है.

गाने की टीम

  • गायक: शिवानी सिंह
  • प्रस्तुति: पृथ्वी तिवारी और आम्रपाली दुबे
  • संगीतकार: आर्या शर्मा
  • कैमारा: रवि और टीम
  • संपादक: जीतेन्द्र जीतू (जित्ज़ स्टूडियो)
  • मिक्स: आर्य शर्मा
  • कोरियोग्राफर/निर्देशक: प्रसून यादव
  • डीआई: जित्ज़ स्टूडियो
  • मेकअप: शिवू और टीम
  • प्रोडक्शन: लक्स एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड
  • निर्माता: लक्स एंटरटेनमेंट

यह भी पढ़ें- Shrishti Bharti Bhojpuri Song: इंटरनेट पर रिलीज होते ही वायरल हुआ सृष्टि भारती का ‘लगाद भौजी जोड़ी’, तोषी द्विवेदी की मासूम गुजारिश ने जीता दिल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sheetal choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >