Heeramandi की रिलीज से पहले OTT पर एंजॉय करें संजय लीला भंसाली की ये सुपरहिट फिल्में, मजेदार बन जाएगा आपका दिन

Heeramandi Related Films: संजय लीला भंसाली की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज हीरामंडी: द डायमंड बाजार, नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है. मूवी 1 मई से स्ट्रीम होगी. अब जब तक ये सीरीज रिलीज नहीं होती, उससे पहले आप भंसाली की दूसरी सुपरहिट फिल्मों को ओटीटी पर एंजॉय कर सकते हैं.

Heeramandi Related Films: संजय लीला भंसाली बॉलीवुड के टॉप मोस्ट डायरेक्टर्स में से एक हैं. उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होती है. अब वह ओटीटी पर हीरामंडी: द डायमंड बाजार के साथ धमाल मचाने के लिए तैयार है. अगर आप वेब सीरीज की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, तो उससे पहले भंसाली की कई और मास्टरपीस मूवीज को जरूर एंजॉय करें.

Black

ब्लैक
संजय लीला भंसाली की सबसे ज्यादा रेटिंग वाली फिल्म ब्लैक है, जिसमें अमिताभ बच्चन ने एक शिक्षक की भूमिका निभाई है. वहीं रानी मुखर्जी ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया है, जो न तो सुन सकता है, न ही बोल सकता है. फिल्म को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं.

Gangubai kathiawadi

गंगूबाई काठियावाड़ी
आलिया भट्ट की मास्टर क्लास फिल्मों में से एक गंगूबाई काठियावाड़ी, गंगूबाई की वास्तविक कहानी पर आधारित है, जिसे वेश्यालय में बेच दिया गया था. इस फिल्म में आलिया के डायलॉग्स और गाने काफी पॉपुलर हुए थे. आप इसे नेटफ्लिक्स पर एंजॉय कर सकते हैं.

Also Read- Yodha OTT Release: सिद्धार्थ मल्होत्रा की योद्धा इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक ट्विस्ट के साथ हुई रिलीज, जानें कहां देख सकते हैं आप

Devdas

देवदास
शाहरुख खान, ऐश्वर्या राय और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म देवदास क्लट फिल्मों में से एक है. रोमांस मूवी देवदास नाम के लड़के पर बेस्ड है, जो पारो से प्यार करता है, लेकिन उनके परिवार वाले नहीं राजी होते, जिसके बाद वह घर छोड़ देता है औऱ शराब पीना शुरू कर देता है. फिल्म को जियो सिनेमा पर देख सकते हैं.

Hum-dil-de-chuke-sabnam

हम दिल दे चुके सनम
अजय देवगन, ऐश्वर्या राय और सलमान खान स्टारर फिल्म हम दिल दे चुके सनम तो लगभग सभी ने देखी होगी. इस मूवी का सॉन्ग तड़प-तड़प के इस दिल से आह निकलती रही… काफी पॉपुलर हुआ था. संजय लीला भंसाली की इस मूवी को आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं.

Also Read- OTT Releases This Weekend: इस हफ्ते बिल्कुल नहीं होंगे बोर, ‘क्रैक’ से लेकर ‘रणनीति’ इन ओटीटी पर हो रही रिलीज, LIST

Bajirao mastani

बाजीराव मस्तानी
बाजीराव मस्तानी एक पीरियड ड्रामा है, जिसमें दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जबरदस्त एक्टिंग ने मूवी को ब्लॉकबस्टर बना दिया. फिल्म की कहानी, काशीबाई से विवाह करने वाले वीर पेशवा बाजीराव के बारे में है, जिन्हें योद्धा राजकुमारी मस्तानी से प्यार हो जाता है. वे अपने रूढ़िवादी परिवार के विरोध के बीच अपने प्यार को जीत दिलाने के लिए संघर्ष करते हैं. इसे आप जियो सिनेमा पर देख सकते हैं.

Padmavaat

पद्मावत
पद्मावत मेवाड़ की रानी के बारे में है, जब सुल्तान खिलजी ने उनकी सुंदरता के बारे में सुना तो उनके लिए युद्ध छिड़ गया. हालांकि रानी ने अपने आप को बचाने के लिए जौहर कर लिया. फिल्म का सीन आपको इमोशनल कर देगा. आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

Also Read- Panchayat 3 की रिलीज से पहले OTT पर देख डालें पहले 2 सीजन, फुलेरा गांव की यादें हो जाएंगी ताजा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >