Ranveer Allahbadia के पॉडकास्ट में जाने से B Praak ने किया मना, कहा- आप सनातन धर्म को बढ़ावा देते हो और सोच इतनी घटिया…

Ranveer Allahbadia Controversy:रणवीर इलाहबादिया अपने बयान को लोकर इंटरनेट पर ट्रोल हो रहे हैं. अब उनके शो पर पॉपुलर सिंगर बी प्राक ने जाने से मना कर दिया. सिंगर ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया और कहा कि, समय रैना के शो पर जो हो रहा है, ये हमारी भारतीय संस्कृति नहीं है.

Ranveer Allahbadia Controversy: रणवीर इलाहाबादिया, जिन्हें बीयरबाइसेप्स के नाम से भी जाना जाता है इस समय अपने बयान को लेकर विवादों से घिर गए हैं. रणवीर, समय रैना के शो शो इंडियाज गॉट लैटेंट में पैनलिस्ट के रूप में शामिल हुए थे. शो के दौरान उन्होंने अभद्र टिप्पणी की, जिसकी वजह से उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. इस बीच अब मशहूर गायक बी प्राक ने उनके शो में शामिल होने से मना कर दिया. साथ ही उन्होंने अपना एक वीडियो पोस्ट किया है और रणवीर की आलोचना की है.

रणवीर इलाहाबादिया के शो हिस्सा नहीं होंगे बी प्राक

बी प्राक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है और बताया कि रणवीर इलाहाबादिया के शो बीयरबाइसेप्स के पॉडकास्ट में आने वाले थे. हालांकि अब उन्होंने शो में जाना कैंसिल कर दिया. उन्होंने वीडियो में कहा, “राधे राधे, दोस्तों! कैसे हो आप सब? मैं ना यार, एक पॉडकास्ट में जाने वाला था अभी, जो बीयर बाइसेप्स का था, पर हमने रद्द कर दिया. क्यों? क्योंकि आपको पता है कि वहां कैसी दयनीय सोच है और कैसे शब्द यूज किये जा रहे हैं? समय रैना के शो पर जो हो रहा है, ये हमारी भारतीय संस्कृति नहीं है.”

बी प्राक बोले- ये कौन सी जेनरेशन है?

बी प्राक ने आगे अपने वीडियो में कहा, ”आप अपने माता-पिता की कौन सी स्टोरीज बता रहे हो? आप उनकी कौन सी बातें कर रहे हो? किस तरीके से बातें कर रहे हो? ये कॉमेडी है? ये कोई कॉमेडी नहीं है. ये स्टैंड अप कॉमेडी तो बिल्कुल भी नहीं है. लोगों को गालियां देना, लोगों को गालियां सीखाना- ये कौन सी जेनरेशन है? मुझे समझ नहीं आ रहा है ये जेनरेशन कौन सी है.”

बी प्राक ने पूछा- रणवीर इलाहाबादिया, आप सनातन धर्म को बढ़ावा देते हो और…

बी प्राक ने यह भी कहा कि, “और ये रणवीर इलाहाबादिया आप सनातन धर्म को बढ़ावा देते हो, आध्यात्मिकता की बात करते हो. आपके पॉडकास्ट पर इतने बड़े-बड़े लोग आते हैं, इतने बड़े संत आते हैं, और फिर भी आपकी सोच इतनी घटिया है? दोस्तों, अगर हम ये चीज अभी नहीं रोकेंगे, तो आने वाली पीढ़ी का भविष्य बहुत ही बुरा होने वाला है. बहुत ही ज्यादा बुरा होने वाला है. समय रैना और जो भी उस शो में आते हैं, सभी कॉमेडियन से एक ही अनुरोध है- हाथ जोड़ के गुजारिश है कि कृपया ऐसा कंटेंट मत बनाओ.” साथ ही उन्होंने कहा कि, हमारे भारतीय संस्कृति को बचाकर रखो.”

यह भी पढ़ें Ranveer Allahbadia Net Worth: यूट्यूब वीडियोज से रणवीर इलाहाबादिया ने कर ली करोड़ों की कमाई, कुल संपत्ति जान लगेगा झटका

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >