Armaan Malik ने चुपके से की चौथी शादी, पायल-कृतिका को मिला धोखा, यकीन नहीं होता तो देखें VIDEO

Armaan Malik: अरमान मलिक की फैमिली एक बार फिर सोशल मीडिया पर ट्रेड कर रही है. ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी सोशल मीडिया मैनेजर लक्ष्य का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने करवा चौथ पर अरमान के नाम की मेंहदी लगा रखी है.

Armaan Malik: अरमान मलिक सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. यूट्यूबर ने दो शादियां की है और उन दोनों के साथ वह रील्स और वीडियोज बनाते हैं. सिंगर ने उस वक्त काफी हलचल मचा दी थी, जब वह बिग बॉस ओटीटी 2 में अपनी पत्नियों के साथ आए. हर कोई तीनों को एक साथ देखकर शॉक्ड रह गया. पायल और कृतिका मलिक से पहले अरमान ने एक और शादी की थी, हालांकि उनके बीच नहीं बनी और तलाक हो गया. अब खबर है कि सीक्रेट तरीके से अरमान ने चौथी शादी भी कर ली है.

क्या अरमान मलिक ने कर ली चौथी शादी

अरमान मलिक यूट्यूब पर डेली व्लॉग्स डालते हैं. कभी पायल-कृतिका नजर आती हैं, तो कभी उनकी सोशल मीडिया मैनेजर लक्ष्य बच्चों के साथ खेलती है और डेली अपडेट शेयर करती हैं. अब करवा चौथ के मौके पर अरमान की दोनों पत्नियों ने व्रत रखा. हालांकि हर किसी की नजर लक्ष्य पर जा टिकी. दरअसल लक्ष्य वीडियो में कुछ बता रही थी. तभी उन्होंने हाथों से अपने बाल ठीक किए और उनकी मेंहदी पर संदीप उर्फ अरमान मलिक का नाम लिखा दिखाई दिया.

अरमान ने क्यों ली तीन अंगूठियां

इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी, क्योंकि लोग उत्सुक थे कि क्या अरमान मलिक चौथी बार शादी के बंधन में बंधे हैं. लक्ष्य मलिक परिवार के बहुत करीब हैं और हमेशा उनके सभी व्लॉग्स में देखी जाती हैं और यहां तक ​​कि जिम और फैमिली वेकेशन पर भी वह रहती हैं. करवा चौथ व्लॉग में भी अरमान मलिक अपनी पत्नियों के लिए तीन तोहफे लाते नजर आए, जिसमें से उन्होंने सिर्फ दो अंगूठियां दीं और तीसरी अलग रख दी. इससे अटकलें तेज हो गईं कि क्या लक्ष्य अरमान की तीसरी पत्नी के रूप में मलिक परिवार के साथ रह रही हैं.

लक्ष्य की वीडियोज देख फैंस ने किया ऐसे कमेंट्स

जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, नेटिजन्स तरह-तरह के कमेंट्स करने लगे. एक यूजर ने लिखा, ”पायल आजकल इतनी दुखी लग रही हैं शायद वे अभी इसका खुलासा नहीं कर रहे हैं.” जबकि एक दूसरे यूजर ने लिखा, “हांजी संदीप लिखा है हिंदी में… सच मैं भगवान क्या आदमी है ये.” एक अन्य यूजर ने लिखा, “पायल को कितना कुछ सहना पड़ रहा है. मुझे काफी दुख होता है ये देखकर.”

Also Read- Kritika And Armaan Malik: फेमस यूट्यूबर कृतिका मलिक पति अरमान संग मना रहीं वेडिंग एनिवर्सरी, शेयर की प्राइवेट बाथरूम फोटोज 

Also Read- 2 बीवियां वाले इस यूट्यूबर की गाड़ी का पहाड़ों में हुआ भयानक एक्सीडेंट, बोले- मौत के मुंह से वापस आया, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >