लक्ष्य संग Armaan Malik की चौथी शादी पर दूसरी पत्नी कृतिका ने तोड़ी चुप्पी, कहा- पिछले तीन साल से…

Armaan Malik Marriage: अरमान मलिक को लेकर खबरें आई कि उन्होंने अपनी सोशल मीडिया मैनेजर लक्ष्य संग सीक्रेट तरीके से शादी रचाई है. अब उनकी दूसरी पत्नी कृतिका मलिक ने इसके पीछे की सच्चाई बताई.

Armaan Malik Marriage: यूट्यूबर अरमान मलिक यूं तो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं. उन्हें हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 में देखा गया था. जहां उन्होंने अपनी दोनों पत्नियों कृतिका और पायल संग एंट्री ली थी. इससे बड़ा विवाद भी खड़ा हो गया. कुछ लोगों ने कहा कि तीनों बहुविवाह को बढ़ावा दे रहे हैं. अब एक बार फिर अरमान सुर्खियों में है. इस बार उनकी चौथी शादी करने की रूमर्स फैल रही है. दरअसल करवा चौथ वाले व्लॉग में यूट्यूबर की सोशल मीडिया मैनेजर लक्ष्य की मेहंदी में संदीप यानी अरमान का नाम लिखा हुआ था. ये देखने के बाद नेटिजन्स ने अनुमान लगाया कि उन्होंने फिर से गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. अब इस खबर के पीछे की सच्चाई कृतिका मलिक ने बताई है.

क्या अरमान मलिक ने की है चौथी शादी, कृतिका ने बताया सच

मलिक फैमिली ने यूट्यूब पर एक व्लॉग शेयर किया, जिसमें कृतिका लोगों के कमेंट्स पढ़ रही थी. वहीं लक्ष्य को लेकर सवाल पूछे जा रहे थे. अपने पति का बचाव करते हुए उन्होंने कहा, “ऐसा कुछ नहीं है. अरमान की बस दो पत्नियां हैं कृतिका और पायल मलिक. आप अगर इन्हें किसी भी लड़की के साथ देखते हैं, तो ऐसे कमेंट्स करने लगते हैं. ऐसा कुछ भी नहीं है. अरमान एक एक्टिंग लाइन में है और उसमें बहुत सारे लोगो के साथ वीडियो बननी पड़ती है.”

लक्ष्य को लेकर क्या बोली कृतिका मलिक

कृतिका ने आगे कहा, ”जहां तक लक्ष्य के बारे में है. वह केयरटेकर है, जो पिछले तीन साल से उनके परिवार के साथ है. वह हमारा सोशल मीडिया पर भी देखती है और बच्चों का ख्याल रखती है. हमारा अब परिवारिक रिश्ता बन गया है, उनकी मां को हम मां कहते हैं. वो हमारे सभी बच्चों की मासी है. ऐसा कुछ भी नहीं है, मैंने बार-बार बोला है और लास्ट में फिर से कह रही हूं, अरमान जी ऐसे नहीं है.”

लक्ष्य को लेकर कैसे हुआ नेटिजन्स को शक

अरमान मलिक की फैमिली अक्सर लाइमलाइट में रहती है. बीते दिनों उन्होंने करवा चौथ का एक वीडियो शेयर किया. जहां लक्ष्य की मेहंदी पर हर किसी का ध्यान गया. उनकी कलाई पर संदीप लिखा था. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि अरमान का असली नाम संदीप है और उन्होंने पायल और कृतिका से पहले एक और शादी की थी. हालांकि बाद में उनका तलाक हो गया. अरमान ने करवा चौथ पर लक्ष्य के साथ कई फोटोज भी शेयर की, जिसमें उन्हें कपल पोज देते देखा गया.

Also Read- Kritika And Armaan Malik: फेमस यूट्यूबर कृतिका मलिक पति अरमान संग मना रहीं वेडिंग एनिवर्सरी, शेयर की प्राइवेट बाथरूम फोटोज 

Also Read- 2 बीवियां वाले इस यूट्यूबर की गाड़ी का पहाड़ों में हुआ भयानक एक्सीडेंट, बोले- मौत के मुंह से वापस आया, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >