'लॉक अप: सच या सजा' सीजन 2 के जजमेंटल डे एपिसोड में बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने एंट्री ली. 'इश्कजादे' फेम एक्टर शो में 'जनता की आवाज' बने नजर आएंगे. वह कंटेस्टेंट्स से तीखे सवाल पूछेंगे, उनकी सच्चाई को परखेंगे और पूरे गेम को एक नया मोड़ देंगे. हालांकि पामेला सेरेना संग वह फ्लर्ट करते भी नजर आए.
Arjun Kapoor Proposed To Pamela Serena For marriage: अर्जुन कपूर ने पामेला सेरेना को शादी के लिए किया प्रपोज
'लॉक अप: सच या सजा' सीजन 2 का प्रोमो सामने आया. जिसमें देखा जा सकता है कि अर्जुन कपूर ने रिवील किया कि उन्हें पामेला सेरेना का 'कलेशी कॉर्नर' सेगमेंट काफी पसंद है और वह उसके फैन हैं. इसके बाद उन्होंने माहौल को मजेदार बनाते हुए हंसते-हंसते कहा, "मैं अभी भी यंग हूं और शादी के लिए पूरी तरह तैयार हूं." अर्जुन की यह बात सुनकर पामेला शरमा गई और मुस्कुराने लगी.
Arjun Kapoor on Akanksha Chamola: अर्जुन कपूर ने आकांक्षा चमोला संग किया मजाक
अर्जुन कपूर यहीं नहीं रुके. उन्होंने कंटेस्टेंट आकांक्षा चमोला की तरफ इशारा करते हुए मजाक में कहा, "लगता है हमारी पसंद काफी मिलती-जुलती है. आपको भी लड़कियां पसंद है और मुझे भी." इसके बाद अर्जुन हर्षद चोपड़ा से बात करते हैं. वह पूछते हैं कि क्या हर्षद असल में वैसे ही हैं या बस रियलिटी शो में कोई किरदार निभा रहे हैं. फिर वह 'स्प्लिट्सविला' के पूर्व कंटेस्टेंट योगेश रावत की ओर मुड़ते हैं और उनसे कहते हैं कि वह शो पर कोई खास छाप नहीं छोड़ पाए हैं.
About Pamela Serena: पामेला सेरेना के बारे में
पामेला सेरेना का जन्म यूनाइटेड किंगडम में हुआ था. उन्होंने अपना बचपन लंदन में बिताया और फिर साल 2012 में दुबई शिफ्ट हो गईं. उन्होंने यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन से साइकोलॉजी की पढ़ाई की और इसके बाद लंदन स्कूल ऑफ फिल्म प्रोडक्शन से फिल्ममेकिंग की ट्रेनिंग ली. रियलिटी शो में पहचान बनाने से पहले ही पामेला ब्यूटी पेजेंट की दुनिया में भी एक्टिव रही हैं. उन्होंने Ms Universe Dubai 2021 और Ms UAE World 2022 जैसे प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किए. वह 'देसी ब्लिंग' में भी नजर आई थी.
ये भी पढ़ें: Lock Upp 2 Contestants Fees: कोई कमा रहा 25 लाख, तो किसी को मिले महज 1.5 लाख, सामने आई कंटेस्टेंट्स की फीस लिस्ट
ये भी पढ़ें: 4/ करोड़ की Lamborghini खुद ड्राइव करती दिखीं श्रद्धा कपूर, जानिए उनके गैरेज में खड़ी बाकी लग्जरी कारें
