Arijit Singh Ex-Wife: सालभर भी नहीं टिक पायी अरिजीत की पहली शादी, जानिए कौन हैं उनकी EX वाइफ रूपरेखा

Arijit Singh Ex-Wife: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने का ऐलान कर फैंस को चौंका दिया है. प्यार और दर्द भरे गानों से पहचान बनाने वाले अरिजीत की पर्सनल जिंदगी काफी उतार-चढ़ाव वाली रही है. उनकी पहली शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी थी. आइए, जानते हैं उनकी पहली पत्नी रूपरेखा बनर्जी के बारे में…

Arijit Singh Ex-Wife: बॉलीवुड की दुनिया में अरिजीत सिंह ऐसा नाम हैं, जिनकी आवाज सुनते ही दिल अपने आप जुड़ जाता है. प्यार में डूबे हों या दिल टूटने का दर्द हो, अरिजीत के गाने हर एहसास की आवाज बन जाते हैं. उनकी सुरीली आवाज ने उन्हें हर उम्र के म्यूजिक लवर्स का फेवरेट बना दिया है.

2013 में हुई थी शादी

सिंगर अरिजीत सिंह और उनकी एक्स वाइफ रूपरेखा बनर्जी

हालांकि, प्रोफेशनल लाइफ जितनी शानदार रही, उनकी पर्सनल लाइफ उतनी ही शांत और निजी रही है. बहुत कम लोग जानते हैं कि अरिजीत की पहली शादी रूपरेखा बनर्जी से हुई थी. दोनों की मुलाकात ‘गुरुकुल’ नाम के एक रियलिटी शो में हुई थी, जहां से प्यार शुरू हुआ. साल 2013 में दोनों ने शादी की, लेकिन कुछ ही समय बाद उनका तलाक हो गया. रूपरेखा खुद एक म्यूजिशियन हैं और कोलकाता से ताल्लुक रखती हैं. तलाक की वजह को लेकर अरिजीत ने कभी खुलकर बात नहीं की, क्योंकि वह अपनी निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं.

प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा

इसी बीच 27 जनवरी को अरिजीत सिंह ने अपने फैंस को चौंकाने वाली खबर दी. इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए उन्होंने बताया कि अब वह फिल्मों के लिए प्लेबैक सिंगिंग नहीं करेंगे. हालांकि, उन्होंने यह भी साफ किया कि जो प्रोजेक्ट पहले से हैं, उन्हें वह पूरा करेंगे.

आशिकी 2 के गाने ने दिलायी पहचान

अरिजीत का हालिया गाना ‘मातृभूमि’, सलमान खान की अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान का है. भले ही अरिजीत ने फिल्मों से दूरी बनाने का फैसला लिया हो, लेकिन उनके फैंस को उम्मीद है कि उनकी आवाज किसी न किसी रूप में हमेशा सुनने को मिलेगी. 25 अप्रैल 1987 को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जन्मे अरिजीत ने अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत साल 2011 में फिल्म मर्डर 2 के गाने ‘फिर मोहब्बत’ से की थी. लेकिन उन्हें असली पहचान मिली आशिकी 2 के सुपरहिट गाने ‘तुम ही हो’ से, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया.

यह भी पढ़ें: Arijit Singh Retirement: अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा अलविदा, Shocked हुए फैंस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >