VIDEO: 'तेनू काला चश्‍मा जचदा ए' गाने पर कपिल शर्मा और चंदू ने किया जबरदस्त डांस, आप भी देखें

Kapil Sharma- लॉकडाउन के कारण टीवी शो और फिल्मों की शूटिंग बंद पड़ी हुई है. इस दौरान टीवी पर पुराने शोज दोबारा से प्रसारित किए जा रहे है. ऐसे में लोगों को कपिल शर्मा शो के भी पुराने एपिसोड देखने को मिल रहे हैं, जो उन्हें खूब हंसा रहे है. अब कपिल और चंदन प्रभाकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो दोनों डांस करते नजर आ रहे है. फैंस को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है.

लॉकडाउन के कारण टीवी शो और फिल्मों की शूटिंग बंद पड़ी हुई है. इस दौरान टीवी पर पुराने शोज दोबारा से प्रसारित किए जा रहे है. ऐसे में लोगों को कपिल शर्मा (Kapil Sharma) शो के भी पुराने एपिसोड देखने को मिल रहे हैं, जो उन्हें खूब हंसा रहे है. अब कपिल और चंदन प्रभाकर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो दोनों डांस करते नजर आ रहे है. फैंस को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है.

Also Read: शो के लिये जब Kapil Sharma ने Jacqueline Fernandez से की थी खास फरमाइश, देखें VIDEO

दरअसल, ये वीडियो अर्चना पूरण सिंह ने शेयर किया है. इस वीडियो में दोनों साथ में डांस करते दिख रहे हैं. वीडियो में कॉमेडियन कीकू शारदा की भी झलक देखने को मिल रही है. वीडियो में दिखता है कि कपिल और चंदन आपस में बात कर रहे थे कि तभी कैमरा उनकी तरफ घूम जाता है और दोनों ‘तेनू काला चश्‍मा जचदा ए’ गाने पर नाचने लगते हैं.

https://www.instagram.com/p/CATf1YYJMZr/

इस वीडियो को शेयर करते हुए अर्चना ने कैप्शन में लिखा, ‘ये द कपिल शर्मा शो के 100 एपिसोड पूरा होने का जश्‍न है, हम गले लग रहे हैं एक दूसरे के साथ डांस कर रहे हैं. जब हम अपने अगले 100वें एपिसोड को सेलिब्रेट करेंगे तो उस समय हम मास्क हुए होंगे. मुझे घर पर काफी मजा आ रहा है और किसी से कोई शिकायत नहीं है. उन्होंने आगे लिखा कि लोगों को सामान्‍य महसूस करने के लिए काम पर जाना जरूरी है. कई लोग घर पर इतने लंबे समय तक बैठकर डिप्रैस हो गए हैं. उम्‍मीद करते हैं कि सब कुछ आने वाले दिनों में सामान्‍य हो जाए.’

Also Read: Kapil Sharma का Akshay Kumar को ताना, कहा- मेरे जैसे छोटे लोगों के ऐड भी छीन लेते हैं

इससे पहले कपिल शर्मा का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें जैकलिन अपनी फिल्म ए जेंटलमैन (2017) की प्रमोशन के लिए कपिल के शो पर आई थी. इस दौरान फिल्म के लीड हीरो सिद्धार्थ मल्होत्रा भी आये थे. इस दौरान बैकस्टेज पर कपिल ने जैकलिन से कहा कि जब वो शो पर आए तो उन्हें वो टाइट हग करें. पहले तो ये सुनकर जैकलिन चौंक गई. फिर कपिल के काफी मनाने पर एक्ट्रेस मान जाती है. हालांकि ये सब शो का हिस्सा था और पहले से ही पटकथा तैयार होती है. ये सब सिर्फ दर्शकों को हंसाने के लिए किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

Published by: Prabhat Khabar

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >