Anupamaa Spoiler Alert: काव्या की इस बात पर नाराज हुआ अनुज कपाड़िया, दे डाली ये चेतावनी

सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक में दर्शकों को फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. काव्या और वनराज अनुज के ऑफिस जाते है, जहां काव्या गोपी काका की बेइज्जती कर देती है.

Anupamaa Spoiler Alert: सीरियल अनुपमा इस बार फिर से टीआरपी रेस में सबसे आगे निकल गया. शो फिर से नंबर एक पर ही है. अनुज कपाड़िया के आने से शो दर्शकों को काफी मजेदार लग रहा है. आने वाले एपिसोड में लोगों को काफी कुछ नया और फुल ऑन ड्रामा देखने को मिलने वाला है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि काव्या वनराज को अनुज कपाड़िया के ऑफिस चलने के लिए कहती है ताकि कारखाने को बेचने के लिए वो बात कर पाए. काव्या अनुपमा को साथ में ले जाने के लिए वनराज को कहते है ताकि अनुज अनुपमा की बात को इनकार ना कर पाए.

Also Read: TRP Report: The Kapil Sharma Show और ‘केबीसी’ को टॉप 5 में नहीं मिली जगह, नंबर 1 पर है ये सीरियल

अनुपमा को वनराज साथ में चलने के लिए कहती है लेकिन वो मना कर देती है. इसपर वो नाराज हो जाता है लेकिन काव्या उसे किसी तरह से मना लेती है. अनुज के ऑफिस में काव्या जीके को उसकी कुर्सी पर बैठी देख चौंक जाती है और कहती है कि ऐसे लोगों का कौन अपनी कुर्सी पर बैठाता है.

काव्या की बात सुनकर अनुज काफी गुस्सा हो जाता है लेकिन वो अनुपमा के परिवार वाले से है इसलिए वो उन्हें अपने ऑफिस से बाहर नहीं निकालता. वो उन्हें चेतावनी देता है कि ऐसा दोबारा वो ना बोले. वहीं, अनुज उसे विश्वास दिलाता है कि वो उसका कारखाना जरूर खरीदेगा. अनुज के बाहर जाते ही वनराज अनुपमा से कहता है कि उसे उसके साथ आने में शर्म आ रही थी, तभी तुम अकेली आई हो.

Also Read: Kapil Sharma Show में गोविंदा की वजह से कृष्‍णा अभिषेक ने बनाई थी दूरी, अब मामी सुनीता ने कहा- उसका चेहरा…

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि अनुज कपाड़िया समर की जान बचाते है और उसे घर लेकर आते है. अनुज का जन्मदिन शाह परिवार में खूब अच्छे तरीके से मनाया जाता है. साथ ही वो उनके साथ जन्माष्टमी भी मनाता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >