Anupama: ये रिश्ता क्या कहलाता है की ये एक्ट्रेस रूपाली गांगुली के शो में लेगी एंट्री, निभाएंगी ये किरदार

Anupama: सीरियल अनुपमा में एक के बाद एक नयी एंट्री हो रही है. प्रेम के माता-पिता की एंट्री होगी और अब एक नये शख्स भी शो में आ रहा है. ये किरदार प्रेम की जिंदगी का अहम हिस्सा है.

Anupama: रूपाली गांगुली, शिवम खजूरिया, अद्रिजा रॉय स्टारर सीरियल अनुपमा इन दिनों काफी दिलचस्प हो गया है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि माही और प्रेम की सगाई होने वाली होती है. हालांकि प्रेम, राही से अपने दिल की बात कह देता है. माही ये सब जानकर पागलों जैसा बिहेव करने लगती है. अनु प्रेम और राही के प्यार के बारे में जानकर बड़ा फैसला लेती है. वह प्रेम के लिए माही नहीं बल्कि राही को चुनती है. माही ये सब जानकर अनु पर इल्जाम लगाती है कि उसने कभी उसका साथ नहीं दिया. इस बीच सीरियल में एक नयी एंट्री होने वाली है.

ये रिश्ता क्या कहलाता है की ये एक्ट्रेस लेगी अनुपमा में एंट्री

अनुपमा में जल्द ही प्रेम के परिवार की एंट्री होगी. प्रेम की मां के किरदार में झलक देसाई नजर आएंगी और उनका पहला लुक सामने आ चुका है. जबकि उसके पिता के किरदार में एक्टर राहील आजम दिखेंगे. अब ये रिश्ता क्या कहलाता है फेम एक्ट्रेस अलका कौशल सीरियल में एंट्री ले रही है. अल्का, प्रेम की दादी की भूमिका में नजर आएंगी, जो काफी अमीर होगी. उनका रोल काफी पावरफुल होगा. वह मोती बा का किरदार प्ले करेंगी. अब देखना होगा कि उनके आने से प्रेम और राही की जिंदगी में क्या नया तूफान आता है.

अनु ऐसे मिलेगी प्रेम की दादी से

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा और मोती बा के बीच तीखी बहस होगी. दरसअल, मोती बा तेज गाड़ी चलाती होती है और अपनी कार से राधा को टक्कर मार देती है. जिसके बाद अनु उनसे उलझ जाती है. दोनों के बीच नोकझोंक होती है. मोती बा, अनु से बदला लेने की कसम खाती है. ऐसे में जब अनु को पता चलेगा कि वह प्रेम की दादी है तो क्या ट्विस्ट आएगा, ये देखने लायक होगा.

यह भी पढ़ें- Anupama: गिरती टीआरपी के बीच इन 2 एक्टर्स की शो में होगी एंट्री, प्रेम के अतीत से हटेगा पर्दा

यह भी पढ़ें- Anupama: क्या ये एक्ट्रेस रूपाली गांगुली को करेगी रिप्लेस? जानें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो की सच्चाई

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >