Anupama Written Update: सीरियल ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वसुंधरा, राही पर आरोप लगाती है कि उसने अपनी बीमारी छिपाई और प्रेम को धोखा दिया. राही खुद को निर्दोष बताते हुए प्रेम से उस पर भरोसा करने के लिए कहती है. इस बीच प्रेम सबके सामने राही का पक्ष लेता है.
प्रेम देगा राही का साथ
प्रेम कहता है कि राही की हालत के लिए वह जिम्मेदार नहीं है और किसी को भी उसे दोष देने का अधिकार नहीं है. प्रेम यह भी स्वीकार करता है कि उसने ही राही पर परिवार बढ़ाने का दबाव बनाया था. वसुंधरा प्रेम को समझाने की कोशिश करती है कि राही कभी मां नहीं बन सकती, लेकिन प्रेम जवाब देता है कि उसे बच्चे की जरूरत नहीं है. उसके लिए राही ही सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है और वह उसे कभी नहीं छोड़ेगा.
फॉर्म को लेकर बना रहस्य
दूसरी ओर माही को शक है कि प्रेम ने अनुपमा के फॉर्म के साथ कुछ गड़बड़ की है. हालांकि अनुपमा इस बात को मानने से इनकार कर देती है. इसी बीच दिग्विजय जानकारी जुटाकर लौटता है और बताता है कि फॉर्म से जुड़ी कोई जानकारी सेंटर में मौजूद नहीं है. यह सुनकर अनुपमा और ज्यादा परेशान हो जाती है. रात में प्रेम को फॉर्म से जुड़ा एक डरावना सपना आता है। वह नींद में कुछ ऐसी बातें बोल देता है जिससे राही को शक होने लगता है. वहीं अनुपमा भी सपना देखती है कि उसका फॉर्म जल रहा है.
हसमुख-लीला की सालगिरह की तैयारियां शुरू
शाह परिवार हसमुख और लीला की शादी की सालगिरह की तैयारी में जुट जाता है. हसमुख इस बात का इंतजार करते हैं कि लीला उन्हें सबसे पहले शुभकामनाएं दें, जबकि लीला भी यही उम्मीद लगाए बैठी होती हैं. राही और परी सालगिरह के लिए गिफ्ट तैयार करती हैं. इसी दौरान परी की प्रेग्नेंसी को लेकर भी चर्चा होती है. वसुंधरा, परी को उसकी सेहत का ध्यान रखने की सलाह देती है. वहीं राही चाहती है कि सालगिरह का कार्यक्रम बिना किसी परेशानी के अच्छे से पूरा हो.
यह भी पढ़ें- Anupama Written Update: क्या कभी मां बन पाएगी राही? सच जानकर प्रेम के परिवार में मचा बवाल
