कैफे ओपनिंग पर अनुपमा को मिला अपमान, प्रेम के व्यवहार से टूटी अनु

Anupama: ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड में प्रेम ने कैफे उद्घाटन के दौरान अनुपमा का अपमान करता है. उसका साथ मोटी बा और श्रुति देती है. इस घटना से अनुपमा टूट जाती है.

Anupama: ‘अनुपमा’ के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत में प्रेम, वसुंधरा का आशीर्वाद लेता है. परिवार के सदस्य प्रेम को नए कैफे के लिए शुभकामनाएं देते हैं. श्रुति कहती है कि प्रेम ने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है. प्रेम भी मानता है कि प्रेरणा ने उसका साथ दिया और उसके सपनों को पूरा करने में मदद की. इसी बीच अनु, प्रेम के लिए गिफ्ट लेकर पहुंचती है, लेकिन श्रुति उन्हें बीच में रोक देती है. वह साफ कहती है कि अब मीडिया इंटरैक्शन शुरू होने वाला है और वहां सिर्फ परिवार के लोग ही रहेंगे. हालांकि प्रेरणा, अनुपमा के लाए गिफ्ट को देखकर खुश हो जाती है और उनका आशीर्वाद लेती है.

प्रेम ने सबके सामने किया अनुपमा का अपमान

कैफे उद्घाटन से पहले वसुंधरा प्रेम से एक वादा करवाती है. वह चाहती है कि रिबन श्रुति ही काटे, क्योंकि उसके मुताबिक प्रेम की सफलता के पीछे श्रुति का सबसे बड़ा हाथ है. प्रेम भी वसुंधरा की बात मान लेता है और इसी बहाने अनु पर ताना मार देता है. मीडिया वाले राही से पूछते हैं कि क्या वह अनुपमा के कैफे को टक्कर देने के लिए यह कैफे खोल रही है. इस सवाल पर श्रुति मीडिया को ही गलत ठहराती है. वहीं जब यही सवाल अनुपमा से पूछा जाता है तो वह जवाब देती है कि एक मां कभी अपने बच्चों से मुकाबला नहीं करती, बल्कि हमेशा उन्हें आशीर्वाद देती है.

शाह परिवार ने लिया अनुपमा का पक्ष

अनुपमा जब प्रेम को घर का बना केक खिलाने जाती है, तब श्रुति उन्हें रोक देती है. प्रेम भी अनुपमा को कैफे के अंदर आने से मना कर देता है और कहता है कि वह अंदर किसी तरह की नेगेटिविटी नहीं चाहता. प्रेम की बात सुनकर किंजल, अंश, माही, ईशानी और परी खुलकर अनुपमा का समर्थन करते हैं. किंजल तो यहां तक कह देती है कि कैफे खोलने में प्रेम का नहीं बल्कि श्रुति का ज्यादा योगदान है. अनुपमा को एहसास होता है कि प्रेम के कैफे उद्घाटन में आकर उसने गलती कर दी. वह प्रेम को आशीर्वाद देती है और वहां से चली जाती है. दूसरी तरफ, अनुपमा का अपमान देखकर दिग्विजय गुस्सा हो जाता है.

यह भी पढ़ें- ‘अनुपमा’ में अनुज के कैफे ने बढ़ाई दूरियां, मां-बेटी के रिश्ते में आया नया मोड़

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >