Anupama छोड़ने के बाद क्या बिग बॉस 18 में भाग लेंगे वनराज, कहा- कंटेस्टेंट बनने के बजाय…

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा का साथ सुधांशु पांडे ने अब छोड़ दिया है. एक्टर ने इसकी अनाउंसमेंट इंस्टाग्राम लाइव के दौरान की थी. अब उनकी बिग बॉस 18 में एंट्री करने की अफवाह है. सुधांशु ने इसपर रिएक्ट किया है.

Anupama: सुधांशु पांडे ने पॉपुलर टीवी शो अनुपमा छोड़ दिया है. एक्टर 2020 में इस धारावाहिक का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने अनुपमा के पति, वनराज शाह की भूमिका निभाई थी. उनका कैरेक्टर नेगिटिव था, लेकिन दर्शकों के बीच वह काफी पॉपुलर थे. हालांकि एक्टर के यूं चले जाने से उनके फैंस काफी दुखी हैं. कहा तो ये भी जा रहा है कि सुधांशु ने इसलिए राजन शाही का शो छोड़ा है, क्योंकि वह बिग बॉस में हिस्सा लेने वाले हैं. एक्टर ने इसपर रिएक्ट किया है.

क्या अनुपमा छोड़ने के बाद बिग बॉस 18 का हिस्सा बनेंगे सुधांशु पांडे

टाइम्स नाउ को दिए इंटरव्यू में सुधांशु पांडे ने कहा कि उनके बिग बॉस 18 में शामिल होने की खबरें पूरी तरह झूठी हैं. एक्टर ने कहा कि वह उन अभिनेताओं की कैटेगरी में नहीं आते हैं, जो बिग बॉस जैसे रियलिटी शो के लिए बने हैं. हालांकि, सुधांशु ने शो में कंटेस्टेंट बनने के बजाय इसकी होस्टिंग करने में रुचि दिखाई. अनुपमा अभिनेता ने आगे कहा कि बिग बॉस का घर उनके लिए सही जगह नहीं है और वह कभी भी इसका हिस्सा नहीं बन सकते.

सुधांशु पांडे ने इंस्टाग्राम लाइव पर क्या कहा

इस बीच, सुधांशु पांडे ने पहले अपने इंस्टाग्राम पेज पर खुलासा किया कि वह अब रूपाली गांगुली के अनुपमा का हिस्सा नहीं हैं. पांडे ने कहा, “अगर आप नाराज न होते मेरे किरदार को देखकर तो मुझे लगता है कि मैं इसे सही तरीके से निभा नहीं पा रहा हूं. मैं भारी मन से आप सभी को बताना चाहता हूं कि मैं अब अनुपमा शो का हिस्सा नहीं हूं.”

क्या अनुपमा में कमबैक करेंगे सुधांशु पांडे

वीडियो में अभिनेता ने खुलासा किया कि वह रक्षाबंधन के बाद से शो की शूटिंग नहीं कर रहे हैं. सुधांशु ने इन चार वर्षों में स्क्रीन पर वनराज की भूमिका निभाने के दौरान उन्हें प्यार, सपोर्ट और सम्मान देने के लिए दर्शकों को धन्यवाद कहा. उन्होंने अचानक शो छोड़ने के फैसले के लिए सभी से माफी भी मांगी. फैंस उनके जाने से काफी दुखी है. उन्होंने उनसे पूछा भी क्या वह कमबैक करेंगे. जिसपर एक्टर ने कहा, अब आगे बढ़ने का समय आ गया है और वह यही करेंगे.

Read Also-Anupama: सुधांशु पांडे ने राजन शाही संग अपनी लड़ाई पर तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरे मन में…

Read Also- Anupama: वनराज के बाद इस शख्स ने सीरियल को कहा अलविदा, बोली- ज्यादा कमेंट नहीं कर…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >