Anupama: अनु-अनुज ने नहीं, बल्कि वनराज ने सीरियल को कहा अलविदा, इस एपिसोड के बाद से नहीं आएंगे नजर

सुधांशु पांडे के फैंस के लिए बुरी खबर है. एक्टर अब राजन शाही के सीरियल अनुपमा में नजर नहीं आएंगे. सुधांशु ने शो को अलविदा कह दिया.

Anupama: राजन शाही का सीरियल अनुपमा का अपकमिंग एपिसोड काफी जबरदस्त होने वाला है. इस बीच फैंस के लिए एक बुरी खबर है. शो में वनराज शाह का रोल निभा रहे सुधांशु पांडे ने सीरियल को अलविदा कह दिया है. जी हां, सुधांशु अब शो में नजर नहीं आएंगे. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर इस बारे में फैंस को बताया. उनके पोस्ट पर यूजर्स के खूब सारे कमेंट्स आ रहे हैं.

सीरियल अनुपमा को इस एक्टर ने कहा अलिवदा

सीरियल अनुपमा में अब फैंस को सुधांशु पांडे अब नहीं दिखेंगे. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा, ”मैं पिछले चार साल से रोज पहुंच रहा हूं आपके घर एक डेली सोप के जरिए, एक किरदार प्ले कर रहा हूं, जिसके लिए मुझे बहुत सारा प्यार और नाराजगी मिली, लेकिन वो नाराजगी भी एक तरीके से प्यार ही रहा है. अगर आप नाराज ना होते मेरा किरदार देखकर तो मुझे लगता मैं सही तरीके से निभा नहीं पा रहा हूं.”

सुधांशु पांडे क्यों नहीं होंगे अब अनुपमा शो का हिस्सा

सुधांशु पांडे ने आगे बताया, अब मैं शो अनुपमा का हिस्सा नहीं हूं. रक्षा बंधन एपिसोड से मैं शो का हिस्सा नहीं हूं. पर इतने दिन बीत गए थे और मेरी दंर्शक मुझसे नाराज ना हो ये बिना बताए कैसे चला गया तो मुझे लगा कि ये मेरी जिम्मेदारी है कि मैं ये बात बताउं आप सब को.

सुधांशु पांडे ने क्यों छोड़ा अनुपमा

सुधांशु पांडे ने सीरियल छोड़ने की पीछे की वजह नहीं बताई. हालांकि उन्होंने लाइव में कहा कि, हमें जीवन में आगे बढ़ना ही पड़ता है तो मैं चाहता हूं आप सब मेरे फ्यूचर वर्क्स में मुझे अपना प्यार देते रहे.”

क्या अनुज और अनुपमा ने भी छोड़ा सीरियल

जी नहीं, अनुज और अनुपमा अभी भी अनुपमा का हिस्सा बने हुए है. शो के निर्माता राजन शाही ने हाल ही में कंफर्म किया कि वो शो का हिस्सा बने रहेंगे.

Also Read- Anupama: शो में लीप आने को लेकर आध्या ने तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रोडक्शन ने उसके माता-पिता से बात की है…

Also Read- Anupama Twist: ऑटो ड्राइवर बनने के लिए मजबूर हुई अनुपमा, आध्या को कार में देख उसके पीछा दौड़ा अनुज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >