Anupama के सेट पर है खराब माहौल, वनराज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मैने हमेशा एक दायरा…

Anupama: सुधांशु पांडे ने सीरियल अनुपमा को अलविदा कह दिया है. एक्टर ने अच्छे भविष्य के लिए शो छोड़ा. अब उनसे पूछा गया कि क्या शो के सेट का माहौल टॉक्सिक है, इसपर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है.

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा ने अपनी बेहतरीन स्टोरी लाइन से सभी का ध्यान खींचा है. शो टीआरपी चार्ट में भी टॉप पर अपनी जगह बनाए हुए है. हालांकि जब से सुधांशु पांडे ने सीरियल को अलविदा कहा है, हर कोई इसके बारे में बात कर रहा है. उन्हें वनराज शाह के रूप में पसंद किया गया था, लेकिन उनके अचानक बाहर जाने से सभी हैरान रह गए. इस बड़ी खबर की घोषणा करने के लिए सुधांशु ने इंस्टाग्राम का सहारा लिया. उन्होंने अपने फैंस को इतने सालों तक वनराज के रूप में प्यार करने के लिए धन्यवाद दिया.

क्या राजन शाही संग अनबन के बाद सुधांशु ने शो को कहा अलविदा

सुधांशु पांडे के बाहर निकलने के बाद ऐसी खबरें आई कि प्रोड्यूसर राजन शाही के साथ अनबन के बाद उन्होंने शो छोड़ दिया है. यह भी कहा जा रहा था कि सुधांशु पांडे के जाने की वजह रूपाली गांगुली थीं. हालांकि एक्टर ने इन सभी अफवाहों पर बात करते हुए इन्हें फर्जी बताया. उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, मैं अपने फ्यूचर के लिए आगे बढ़ रहा हूं. कुछ अलग किरदार करना चाहता हूं, वनराज में अब करने के लिए कुछ नहीं बचा है.

क्या अनुपमा के सेट पर है खराब माहौल, सुधांशु पांडे ने किया खुलासा

क्या राजन शाही संग अनबन के बाद सुधांशु ने शो को कहा अलविदा
सुधांशु पांडे के बाहर निकलने के बाद ऐसी खबरें आई कि प्रोड्यूसर राजन शाही के साथ अनबन के बाद उन्होंने शो छोड़ दिया है. यह भी कहा जा रहा था कि सुधांशु पांडे के जाने की वजह रूपाली गांगुली थीं. हालांकि एक्टर ने इन सभी अफवाहों पर बात करते हुए इन्हें फर्जी बताया. उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है, मैं अपने फ्यूचर के लिए आगे बढ़ रहा हूं. कुछ अलग किरदार करना चाहता हूं, वनराज में अब करने के लिए कुछ नहीं बचा है.

अनुपमा के सेट पर क्यों खुश रहते थे सुधांशु पांडे

सुधांशु ने आगे कहा, जिन लोगों के साथ मेरी बनती थी, मेरी केमिस्ट्री थी मेरी दोस्ती, वो लोग हमेशा मेरे आस-पास ही रहते थे, तो मुझे कभी ऐसा महसूस नहीं हुआ कि माहौल कितना टॉक्सिक है. मैं पाखी, डिंपी, तोशु, बा, बापूजी इन लोगों के साथ खुश रहता था. उन्होंने आगे पॉजिटिविटी के महत्व के बारे में बात की और बताया कि पहले से ही बहुत सारी नेगेटिविटी है और इसलिए मुझे लगता है कि हमें अच्छा रहने की जरुरत है.

Also Read-Anupama छोड़ने के बाद वनराज की चमकी किस्मत, इस रियालिटी शो का बन सकते हैं हिस्सा

Also Read- Anupama: वनराज के बाद शो को मिला नया विलेन, लौटा सालों बाद, आध्या करेगी अनुपमा-अनुज से रिक्वेस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >