Anupama Upcoming Twists: अनुपमा की बर्बादी का कारण बना स्पाइस एंड चटनी रेस्तरां, भीड़ ने किया हमला, बेहोश होकर गिर पड़ी अनु

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनुपमा सोचती है कि उसने सबकी जिंदगी खराब कर दी. वो अपने कमरे में जाकर खुद को बंद कर लेती है. अनुज उसे दरवााज खोलने के लिए कहता है.

Anupama Upcoming Twists: रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे के शो अनुपमा में अभी जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा की खुशियों को किसी की नजर लग गई. स्पाइस एंड चटनी रेस्तरां में अनुपमा की खूब बेइज्जती होती है. वो बिल्कुल टूट जाती है. अनुज उसकी मदद करने के लिए आता है. वहीं, यशदीप भी उसपर काफी गुस्सा है और उसे गैर-जिम्मेदार कहता है. अपकमिंग एपिसोड में अनु और बीजी को पत्थर से चोट लग जाती है.


स्पाइस एंड चटनी के बंद होने की खबर से आध्या हुई खुश
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि शाह परिवार में स्पाइस एंड चटनी को लेकर बात होती है. वनराज, अनुपमा को वीडियो कॉल करता है और डिंपी और टीटू की शादी में उसे शामिल नहीं होने के लिए कहता है. अनु सोचती है कि उसने सबकी जिंदगी खराब कर दी. वो अपने कमरे में जाकर खुद को बंद कर लेती है. अनुज उसे दरवााज खोलने के लिए कहता है. आध्या अपने पिता को उससे सारे रिश्ते तोड़ने के लिए कहता है. अनु ये सुन लेती है. इस बीच अनुज को फोन आता है कि स्पाइस एंड चटनी हमेशा के लिए बंद हो जाएगा. अनु ये सुन लेती है और रेस्तरां जाने के लिए निकलती है. आध्या और श्रुति ये बात सुनकर काफी खुश हो जाती है क्योंकि उन्हें लगता है कि अब अनु हमेशा के लिए भारत चली जाएगी.

Anupama: रूपाली गांगुली संग लड़ाई पर सुधांशु पांडे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कभी-कभी ऐसा होता है…

Anupama: अनुपमा के लिए श्रुति से लड़ जाएगा अनुज, क्या बिरयानी में कॉकरोच मिलाने की बात मान लेगा ये शख्स

Anupama: अनुपमा का ये किरदार लेगा सलमान खान के बिग बॉस में हिस्सा, कहा- मैं इसके लिए तैयार…


अनुपमा हुई बेहोश
यशदीप ने खुद को शराब पीने में डुबो दिया है और जब उसे पता चलता है कि स्पाइस एंड चटनी बंद हो रहा है, वो रेस्तरां जाता है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रेस्टोरेंट के आसपास भीड़ जमा हो जाती है और पत्थर फेंकना शुरू कर देती है. बीजी और अनु को पत्थर लग जाता है और अनुपमा बेहोश हो जाती है. अब देखना है कि अनुपमा सारी चीजों को ठीक कैसे करती है. क्या रेस्तरों बंद होने से बच जाएगा. क्या अनुज असली गुनाहगार को पकड़ने में अनुपमा की मदद करेगा.

Anupama Spoiler: अनुपमा पर टूटा मुसीबतों का पहाड़, रेस्टोरेंट में मिली बेइज्जती, आध्या खाएगी अनु को बर्बाद करने की कसम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >