Anupama: अनुपमा को वापस अपनी जिंदगी में आने के लिए गिड़गिड़ाएगा अनुज, श्रुति का होगा पर्दाफाश

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि श्रुति एक्सेप्ट कर लेता है कि उसने ही ये सब किया है क्योंकि वो अनुज और अनु को साथ में नहीं देख सकती थी. ये बात सुनकर अनुज चौंक जाता है.

Anupama upcoming twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का सीरियल अनुपमा में अमेजिंग ट्विस्ट एंड टर्न आ रहे हैं. अमेरिका में अनु के साथ बहुत बड़ी घटना होती है और उसे काफी बदनामी झेलनी पड़ती है. अनु अभी भारत आई है ताकि वो डिंपी और टीटू की शादी में शामिल हो सकें. इन सबके बीच अनु को पता चल गया है कि श्रुति ही थी, जिसने उसे बदनाम करने की प्लानिंग की. अनु को पता चल गया है कि श्रुति ने ही फूड क्रिटिक मिस स्मिथ को फूड डिपार्टमेंट को शिकायत करने के लिए कहा था, ताकि अनुपमा के हाथ से सबकुछ छिन जाए. श्रुति चाहती थी कि अनुपमा वापस भारत चली जाए.

अनुज को श्रुति को लेकर होगा शक

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि भारत में श्रुति, अनु और अनुज को देखकर चिढ़ जाती है. अनुज, मिस स्मिथ को श्रुति से बात करता देख चौंक जाता है और उसे शक होता है. अनु के सामने श्रुति और मिस स्मिथ का राज खुल जाता है, लेकिन वो कुछ नहीं कहती. वो नहीं चाहती कि आध्या और अनुज को इस वजह से चोट पहुंचे. वो शांत रहती है. यशदीप, अनुपमा को श्रुति की सच्चाई सबके सामने लाने के लिए कहता है. लेकिन अनु उसकी बात नहीं सुनता. उनकी बातें अनुज सुन लेता है.

Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा

Anupama: सीरियल में इस किरदार की हो रही फिर से वापसी, अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर खोले राज

Anupama: दुश्मन बनेगा अनुपमा का दोस्त, कॉकरोच वाली साजिश में इस शख्स का करेगा पर्दाफाश

श्रुति मान लेगी अपनी गलती

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि श्रुति एक्सेप्ट कर लेता है कि उसने ही ��े सब किया है क्योंकि वो अनुज और अनु को साथ में नहीं देख सकती थी. श्रुति कहती है अनु, अनुज से प्यार करती है और इसलिए वो इसे लेकर परेशान है. अनुपमा कहती है कि अनुज से वो प्यार करती है और हमेशा करती रहेगी, लेकिन वो अनुज के पास वापस नहीं जाएगी. हालांकि अनुज, श्रुति से सगाई तोड़ देगा और अनु की जिंदगी में आने के लिए गिड़गिड़ाएगा. आध्या अपने पिता को सगाई नहीं तोड़ने के लिए कहेगी.

Anupama: असली विलेन निकली श्रुति, अनुपमा की बर्बाद के पीछे है उसका हाथ, क्या सच जानकर अनुज तोड़ देगा शादी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >