Anupama Upcoming Episode: इस खतरनाक बीमारी से जूझ रहीं अनुपमा, वनराज के सामने अद्वैत ने किया खुलासा

Anupama Upcoming Episode: सीरियल अनुपमा (Anupama) में एक नये शख्स की इंट्री हो चुकी है. दर्शक जानने को बेताब है कि आग शो में क्या होने वाला है. अनुपमा वनराज को खोजते हुए रिजॉर्ट पहुंचती है और उसे घर चलने के लिए कहती है. वनराज उसे मना कर देता है और अचानक वो ये सब बर्दाशत नहीं कर पाती और बेहोश हो जाती है. अद्वैत अनुपमा का इलाज करता है.

Anupama Upcoming Episode: सीरियल अनुपमा (Anupama) में एक नये शख्स की इंट्री हो चुकी है. दर्शक जानने को बेताब है कि आग शो में क्या होने वाला है. अनुपमा वनराज को खोजते हुए रिजॉर्ट पहुंचती है और उसे घर चलने के लिए कहती है. वनराज उसे मना कर देता है और अचानक वो ये सब बर्दाशत नहीं कर पाती और बेहोश हो जाती है. अद्वैत अनुपमा का इलाज करता है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा को चक्कर आने लगता है और उसे वनराज संभाल लेता है. तब तक काव्या वहां आ जाती है और अनुपमा को बेड पर लेटाती है. नंदिनी अनुपमा से मिलने जाती है और उसे हंसाती है. अनुपमा नंदिनी को देखकर काफी खुश हो जाती है और उससे कई सारी बातें करती है.

इधर वनराज काव्या से उसके आने का कारण पूछता है औऱ ये सुनकर वो नाराज हो जाती है. काव्या उससे पूछती है कि उसके दिल में क्या है. काव्या कहती है कि उसने गलत इंसान से प्यार कर लिया. इतना कहकर वो चली जाती है. काव्या ये सारी बातें अनुपमा को जाकर बताती है. वो कहती है इसबार वो वनराज से जवाब लेकर ही रहेगी.

Also Read: सुहाना खान ने इस शख्स को याद कर लिखा ये स्पेशल पोस्ट, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तसवीर

आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है. अनुपमा का रिपोर्ट आता है, जिसमें उसे ओवरी ट्यूमर होने के बारे में लिखा होता है. अब आगे शो क्या मोड़ लेगा ये देखना दिलचस्प होगा. क्या अनुपमा की बीमारी की वजह से उनका तलाक नहीं होगा. काव्या ये सारी बातें समझ पाएगी. ये तो वक्त ही बतायेगा.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah की ‘बबीता जी’ का समंदर किनारे दिखा स्टनिंग अंदाज, फैंस बोले- जेठालाल का दिन बन…

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि अनुपमा वनराज पर काफी नाराज होती है. वो कहती है आपको सिर्फ भागना आता है, अपने मुसीबतों से, अपनी जिम्मेदारियों से. वनराज घर वापस आने से मना कर देता है, जिससे वो और भड़क जाती है. अनुपमा बताती है उसके इस फैसले के कारण सब लोग कितने परेशान है.

Also Read: निया शर्मा ने बाथरूम सेल्फी से बढ़ाई फैंस की बेकरारी, फैंस बोले- हुस्न की परी…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >