Anupama Twist: आशा भवन का मालिक बनकर लौटेगा वनराज, इस शख्स संग मिलकर अनु को करेगा बर्बाद

Anupama Twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा में अनुज की धमाकेदार एंट्री हुई है. उसने कपाड़िया मेंशन और बिजनेस अंकुश से लेने के लिए जंग छेड़ दी है. इधर आशा भवन जल्द ही बंद होने वाला है. शो में वनराज शाह की भी धमाकेदार एंट्री होगी.

Anupama Twist: राजन शाही का शो अनुपमा अपनी जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. सीरियल में रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना अनु और अनुज कपाड़िया का किरदार निभाते हैं. लेटेस्ट कहानी इन-दिनों के इर्द-गिर्द ही घूम रही है. जहां अनु एक वृद्धाश्रम चला रही है. वहीं अनुज कुछ वक्त तक मानसिक रोगी बन गया था, जब उसे पता चला था कि उसकी बेटी की मौत हो गई है. हालांकि ये बात अनु ने नहीं मानी और आध्या को ढूढ़ निकाला. अपनी लाडली से मिलकर अनुज को हिम्मत आई और वो बिल्कुल ठीक हो गया. अनुज के भाई-भाभी अंकुश और बरखा ने बड़े चालाकी से उससे बिजनेस छीन लिया.

अंकुश के खिलाफ जंग छेड़कर क्या करेगा अनुज

अनुपमा के हालिया एपिसोड में, हम देखते हैं कि अनुज (गौरव खन्ना) कपाड़िया हवेली में आता है. उसे देखकर अंकुश सदमे में चला जाता है. शुरुआत में अंकुश यह दिखावा करने की कोशिश करता है कि वह अनुज को देखकर खुश है, लेकिन बाद में दोनों के बीच काफी लड़ाईयां होती है. अनुज अंकुश पर उसे गलत दवा देने और आध्या के बारे में झूठ बोलने का आरोप लगाता है. वह यह भी कहता है कि उसे उसका बिजनेस वापस चाहिए. हालांकि, अंकुश ने कुछ भी देने से मना कर दिया. तब अनुज वॉर की घोषणा करता है. वह चेतावनी देता है और कहता है कि उसने उसकी पीठ में छुरा घोंपकर बहुत बड़ी गलती की है.

क्या आशा भवन इस शख्स की वजह से हो जाएगा बंद

अब, जस्टशोबिज.नेट की एक रिपोर्ट के अनुसार, अंकुश अब आशा भवन पर ध्यान देकर अनुज कपाड़िया का ध्यान भटकाने की प्लानिंग बना रहा है. दरअसल अनुपमा का आशा भवन जल्द ही बंद होने वाला है, क्योंकि वह मालिक को पैसे नहीं दे पाई है. अब अंकुश आशा भवन के मालिक से बात करेगा और उसे सभी सदस्यों को घर से निकालने के लिए कहेगा.

ये शख्स होगा आशा भवन का मालिक

अनु आशा भवन को बचाने और उसे अंकुश को उसके किए की सजा देने के लिए रणनीति बनाएगी. हालांकि आने वाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है, क्योंकि आशा भवन का नया मालिक और कोई नहीं बल्कि वनराज शाह ही होगा. अब क्या वो अनु से बदला लेगा या फिर अंकुश को सचा दिलाने में उनकी मदद करेगा. बता दें कि सुधांशु पांडे ने हाल ही में सीरियल अनुपमा को कहविदा कह दिया था. मेकर्स उनकी रिप्लेसमेंट ढूंढ़ रहे हैं.

Also Read- Anupama Twist: अनुज को इस शख्स ने थक्के मारकर कपाड़िया हाउस से किया बाहर, अनु ने बदला लेने की खाई कसम

Also Read- Anupama: अनुपमा में तबाही मचाने लौट रहा ये पुराना किरदार, इस शख्स के धोखे से टूट गया अनुज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >