Anupama Twist: सागर को भूल इस शख्स से शादी करेगी मीनू, आध्या के कमरे में ये चीज देख फूट-फूटकर रोने लगेगी अनु

सीरियल अनुपमा में आध्या के साथ-साथ मीनू की भी कहानी दिखाई जा रही है. मीनू की शादी करने का वनराज प्लान कर रहा है. वहीं, आध्या से मिलने उसके घर अनुपमा जाएगी.

Anupama: सीरियल अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है. सीरियल में दिखाया जाएगा कि बा, मीनू की शादी की घोषणा करेगी और पूरा परिवार चौंक जाएगा. बा कहती है कि मीनू की शादी का समय आ गया. मीनू पहले सोचती है बा मजाक कर रही, लेकिन उसे जल्द ही समझ आता है कि वो मजाक नहीं कर रही. बा बताती है वनराज ने मीनू के लिए एक लड़का खोज लिया है, जो डॉक्टर है. लड़केवाले शाम को मीनू से मिलने आ रहे हैं. बा, किंजल को मीनू को शाम के लिए तैयार करने के लिए कहती है.

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि किंजल बा से कहती है मीनू शादी के लिए तैयार नहीं है. मीनू कहती है वो शाह हाउस इंटर्नशिप करने के लिए आई थी नाकि शादी करने के लिए. बा दोनों को चुप करा देती है. बा उन्हें समझाती है कि उन्होंने मीनू के लिए डॉक्टर पति इसलिए चुना है. बा बताती है कि उसने मीनू के माता-पिता से बात कर लिया है और वो दोनों भी राजी है. क्या मीनू, सागर को भूल उस डॉक्टर से करेगी शादी. वहीं, सागर ये बात जानकर अपने कमरे में खूब रोता है, लेकिन मीनू को अपने आंसू नहीं दिखाता.

आध्या के कमरे में चुपके से घुसेगी अनुपमा

अनुपमा को पता चलेगा कि मेघा घर पर नहीं है और वो आध्या से मिलने जाने का फैसला करती है. आध्या घर पर अकेली होती है और अनु उसके कमरे में जाती है. कमरे में आध्या उसे नहीं मिलती, लेकिन आध्या और मेघा की तसवीर देख वो चौंक जाती है. कमरे में आध्या की डूडलिंग बुक होती है, जिसे अनु अपने सीने से लगाकर रोने लगती है. अपकमिंग एपिसोड में आध्या को अनुपमा, अनुज से मिला देगी. महीनों बाद दोनों एक-दूसरे से मिलकर खूब रोएंगे.

Also Read- Anupama: शो में लीप आने को लेकर आध्या ने तोड़ी चुप्पी, कहा- प्रोडक्शन ने उसके माता-पिता से बात की है…

Also Read- Anupama Twist: ऑटो ड्राइवर बनने के लिए मजबूर हुई अनुपमा, आध्या को कार में देख उसके पीछा दौड़ा अनुज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >