Anupama Twist: हारने के बाद अनुज डांस अकेदमी बंद करने का फैसला करेगी राही, ये शख्स आएगा बीच में, अनुज के सिद्धांतों का करेगा बखान

Anupama Twist: रूपाली गांगुली के शो अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड्स जबरदस्त होने वाले हैं, क्योंकि राही अपनी मां से डांस प्रतियोगिता हार जाती है. वह इतनी दुखी हो जाएगी कि अनुज डांस अकादमी बंद करने का फैसला करती है. हालांकि अनु उसे मोटिवेट करके अनुज के विचार पर चलने के लिए प्रेरित करती है.

Anupama Twist: रूपाली गांगुली का शो अनुपमा अपने जबरदस्त ट्विस्ट से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. शो में इन-दिनों राही और अनु डांस प्रतियोगिता जीतने के लिए एक दूसरे से भिड़ रही है. पहले राउंड में दोनों डांस करते हैं. हालांकि जसप्रीत की वजह से डांस रानियां हार जाते हैं और राही की टीम जीत जाती है. जज उन्हें एक स्पेशल पॉवर देते हैं, जिसमें वह किसी टीम को सीधे सीधे एलिमिनेट कर सकती हैं. अनु को डर था कि वह उसकी टीम से ही बदला लेगी. हालांकि ऐसा नहीं हुआ.

अनुपमा के डांस प्रतियोगिता जीतने पर अनुज डांस अकादमी बंद करने का फैसला करेगी राही

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दर्शकों को देखने को डांस प्रतियोगिता में दूसरा मौका मिलने पर अनु काफी खुश हो जाती है और अपना बेस्ट देने का प्रयास करती है. इधर जजों को फाइनल डांस परफॉर्मेंस पसंद आता है और डांस रानिया प्रतियोगिता की विनर बन जाती है. इसके बाद राही पूरी तरह टूट जाती है, वह डांस छोड़ने और अनुज की डांस अकादमी बंद करने का फैसला लेती है.

अनुज की तरह लड़ने और हार न मानने के लिए राही को प्रेरित करती है अनुपमा

अनुपमा के डांस प्रतियोगिता जीतने पर वसुंधरा और ख्याति राही पर भड़क जाती हैं, जबकि अब अनुपमा मामले को संभालने की जिम्मेदारी लेती है. अनु राही से बात करने जाती है और उसे अनुज की डांस अकादमी बंद न करने के लिए कहती है, क्योंकि अनुज का नाम उससे जुड़ा है और वह इससे खुश नहीं होगा. अनु राही को याद दिलाती है कि अनुज हमेशा से ही लड़ने और हार न मानने में विश्वास रखता था और उसे इसी विचार को आगे बढ़ाना चाहिए.

यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Box Office Collection Day 4: मंडे टेस्ट में टाइगर श्रॉफ की फिल्म पास या फेल, कलेक्शन देख लगेगा झटका

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Nominations: इस हफ्ते ये 4 कंटेस्टेंट्स हुए नॉमिनेट, लिस्ट में मृदुल तिवारी का नाम शामिल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >