Anupama Twist: अनुपमा को हराने के लिए पाखी-तोशू ने बनाया मास्टर प्लान, पराग के बारे में ये बात सुनकर राही के उड़े होश

Anupama Twist: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मंगला गौरी पूजा में परी-राही और माही शामिल होती है. दूसरी तरफ पाखी और तोशू को डर है कि अगर राही ये डांस प्रतियोगिता हार जाती है तो क्या होगा. दूसरी तरफ अनु को बर्बाद करने की कसम गौतम खाता है.

Anupama Twist: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि पाखी को रोते हुए देख तोशू उससे इसके पीछे की वजह पूछता है. वह कहती है राही प्रतियोगिता जीतने के लिए पागल हो गई है और अगर वह नहीं जीत पाई तो क्या होगा. पाखी कहती है कि मीता उसे नौकरी से निकाल देगी. दोनों प्रतियोगिता को लेकर परेशान होते हैं. तोशू कहता है कि राही के लिए प्रतियोगिता में अनु का सामना करना आसान नहीं होगा. दोनों अनु को इसमें भाग लेने से रोकने के लिए प्लान बनाते हैं. दूसरी तरफ गौतम, प्रतियोगिता से पहले अनु को बर्बाद करने की कसम खाता है.

मंगला गौरी पूजा में शामिल हुई परी-राही और माही

अनुपमा मंगला गौरी पूजा करने का फैसला लेती है. भारती पूछती है कि इस पूजा में क्या परी, राही और माही आएंगे. हालांकि तीनों बहनें इस पूजा में शामिल होती है. राही उनसे कहती है कि ये एक पूजा थी इस वजह से वह इसमें शामिल हो रही है. अनुपमा अपनी टीम के साथ पूजा करती है और सब मिलकर डांस करते हैं. एक खेल के दौरान अनु और राही की जोड़ी बनती है और इस दौरान राही कहती है वह उसे अंत तक बर्दाशत नहीं कर पाएगी. अनु कहती है कि वह उससे कभी भी मदद मांग सकती है. राही कहती है वह उसकी हेल्प लेने के बजाय मरना पसंद करेगी. दूसरी तरफ गौतम को पराग अपने कमरे में देखता है और उसे शक होता है.

राही के सामने आएगा एक बड़ा सच

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनीता को चोट लग जाती है. ये चोट अनीता को पाखी की वजह से लगती है. प्रीत कहती है कि पाखी ने जानबूझकर अनीता का घायल किया है. राही कहती है उनके टीम की किस्मत खराब है. इस पर प्रीत उससे बहस करने लगती है. वह पाखी पर साजिश रचने का आरोप लगाती है. राही कहती है कि उसे ऐसा नहीं करने की जरूरत है क्योंकि उसकी जीत पक्की है. तभी प्रीत कहती है कि इसलिए उसके ससुर उसकी जीत खरीदने अनुपमा के पास आए थे. ये सुनकर राही चौंक जाती है.

यह भी पढ़ें- Anupama Maha Twists: अनु की जिंदगी में विलेन बनेगी ये शख्स, ये पुराना किरदार फिर से लौटा, फिनाले से पहले टूटेगा अनीता का पैर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >