Anupama Twist: समर के बाद सीरियल में होगी एक और शख्स की हत्या, अनुज की याददाश्त आ जाएगी वापस

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि देविका, अनु की मदद करेगी आध्या को खोजने में. दूसरी तरफ शो में एक मौत होने वाली है, जिससे अनु को गहरा सदमा लगेगा. अनुज की मेमोरी भी वापस आ सकती है.

Anupama twist: रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे का सीरियल अनुपमा जब से शुरू हुआ है, तब से ही टीवी की दुनिया पर राज कर रहा है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अनुज, अपनी आध्या को खोने के बाद पूरी तरह से बदल गया है. उसके पास अब ना घर है और ना बिजनेस. अंकुश और बरखा ने अपने प्लान से अनुज को रास्ते से हटा दिया है और सारा बिजनेस अपने नाम करवा लिया है. जल्द ही शो में देविका की एंट्री होने वाली है, जो अनु की मदद करेगी आध्या को खोजने में.

नंदिता की मौत के बाद अनुपमा हो जाएगी शॉक्ड

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि नंदिता को उसके घर वाले एक बेटी के जन्म देने के बाद उसे निकाल देते है. नंदिता को अनुपमा अपने आशा भवन में रखती है. नंदिता का पति उससे गुस्सा है और उसकी हत्या का प्लान बनाता है. नंदिता की हत्या उसका पति कर देता है और उसकी छोटी सी बेटी अकेली पड़ जाती है. नंदिता की बेटी को अनुज गोद ले लेता है. आशा के आने से अनुज की मेमोरी वापस आती दिखेगी. आशा उसकी जिंदगी में आध्या की जगह लेते नजर आएगी. वहीं, नंदिता की मौत का बदला अनु लेगी और उसके पति को सजा दिलवाएगी.

Also Read- Anupama: क्या बीच में ही अनुपमा शो छोड़ रही रूपाली गांगुली, एक्ट्रेस ने राजन शाही के सामने रखी ये गुजारिश

Also Read- Anupama Twist: इस एक्ट्रेस ने अनुपमा में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, नागिन 6 में मचा चुकी है दहशत

Also Read- Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू

देविका बनेगी अनुपमा की सपोर्ट सिस्टम

वहीं, अनुपमा, अंकुश और बरखा के घर पहुंचती है और दोनों उसे देखकर शॉक्ड हो जाते हैं. अनुपमा उससे अनुज और आध्या के बारे में पूछती है, और वो उसे गलत जानकारी देते है. बरखा कहती है आध्या की मौत के बाद से अनुज लापता है. अनु, अंकुश और बरखा से सजा बाहर निकलवाने का प्लान बनाती है. वहीं, देविका एक फिर से अनु की सपोर्ट सिस्टम बनते दिखेंगे. वो आध्या की खोज करेगी अनुके साथ मिलकर. देविका हर बार अनुपमा के मुश्किल घड़ी में उसका साथ देती दिख जाती है.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >