Anupama Twist: सीरियल में इस शख्स की होगी एंट्री, पुलिस को मिली वनराज की डेड बॉडी

Anupama Twist: राजन शाही का शो अनुपमा हर दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है. जहां वनराज काफी समय से लापता है, वहीं अब तोशु को पुलिस की ओर से एक फोन आता है और वे कहते हैं कि वनराज की बॉडी मिली है. आप लोग आकर पहचान कीजिये. यह बात सुनकर सभी शॉक्ड हो जाते हैं.

Anupama Twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का पॉपुलर सीरियल अनुपमा अपनी कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. शो में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है. मेकर्स अनुज और अनुपमा का रोमांस दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. हालांकि अनुपमा ने अनुज के मैरिज प्रपोजल का कुछ रिप्लाई नहीं दिया, क्योंकि उसे लगता है कि फिर से उसकी शादी टूट सकती है. दूसरी ओर, वनराज लापता है और तोषु शाह परिवार का मुखिया बन गया.

पुलिस की किस बात को सुनकर शाह परिवार हुआ शॉक्ड

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में, हम देखेंगे कि वनराज के गायब होना का फायदा तोशु उठाता है. हेड ऑफ द फैमिली बनते ही घर में वह अलग-अलग नियम लाता है. इसी बीच, तोशू को पुलिस स्टेशन से फोन आएगा कि उनके पास एक अज्ञात शव बरामद किया गया है. उनका दावा है कि शव वनराज शाह का है. तोशु और शाह परिवार के अन्य सदस्य यह खबर सुनकर सदमे में हैं.

अनुपमा में इस शख्स की होगी री-एंट्री

पूरा शाह परिवार शव की पहचान करने के लिए अस्पताल पहुंचते हैं. अनुपमा और अनुज भी लोकेशन पर आते हैं. वे इस मुसीबत की घड़ी में सबके साथ खड़े रहना चाहते थे. इसके अलावा, डॉली भारत आती है, क्योंकि मीनू और सागर को एक साथ पकड़ने के बाद तोशु उसे बुलाता है. डॉली मीनू को उसकी हरकतों के बारे में कड़ी चेतावनी देगी. वह उससे कहती है कि वह अपने पिता के साथ अमेरिका में शिफ्ट हो जाए. मीनू डॉली को सागर की अच्छाई पर विश्वास दिलाती है. डॉली शाह हाउस में अपना हिस्सा भी मांगती नजर आएगी.

अनुपमा को इम्प्रेस करने के लिए क्या करता है अनुज

राजन शाही के अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में, हम देखेंगे कि अनुज अनु को इम्प्रेस करने के लिए हर कोशिश करता है. वह अपने बिजनेसमैन अवतार में भी वापस आ जाएगा और जैसा पहले हुआ करता था, वैसा ही रहने का फैसला करेगा. हम सभी जानते हैं कि अंकुश और बरखा ने अनुज को धोखा दिया है और उसका पूरा बिजनेस छीन लिया है. ऐसे में अनुज उन सभी को वापस लेने के लिए तैयार है, जो उसने उनकी वजह से खोया था.

Read Also- Anupama: अनुज से शादी करने से मना करेगी अनु, डॉली बनेगी विलेन, इन दोनों की लव स्टोरी होगी शुरू

Read Also- Anupama: तोशू का ये करीबी शख्स बना दुश्मन, इस वजह से अनुज से शादी नहीं करना चाहती अनु

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >